10000

Wednesday, 23 August 2017

14 उच्चाधिकारियों को पुलिस थाना स्तर के अंतर्गत पडऩे वाले क्षेत्र व स्थान के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया

करनाल -- प्रवीण कौशिक
जिलाधीश डा० आदित्य दहिया द्वारा अपराधिक अधिनियम 1973 की धारा 22(1 ) व 23 (2) के अंतर्गत अपनी शक्तियो ंका प्रयोग करते हुए जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 उच्चाधिकारियों को पुलिस थाना स्तर के अंतर्गत पडऩे वाले क्षेत्र व स्थान के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 
जिलाधीश ने यह आदेश माननीय न्यायालय सीबीआई पंचकुला में डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरू गुरमीत राम रहीम के  मामले में 25 अगस्त 2017 को होने वाले निर्णय के दृष्टिगत जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनहित में जारी किए हैं।   जारी आदेशों के तहत तहसीलदार क रनाल को थाना शहर व राष्ट्रीय राजमार्ग बलड़ी बाईपास से पक्के पुल मधुबन तक , नायब तहसीलदार करनाल को थाना सिविल लाईन,बीडीपीओ करनाल को थाना सदर, तहसीलदार नीलोखेड़ी को थाना बुटाना व राष्ट्रीय राजमार्ग कुरूक्षेत्र करनाल सीमा से  बलड़ी बाईपास करनाल तक, बीडीपीओ नीलोखेड़ी को थाना तरावड़ी, तहसीलदार घरौंडा को थाना घरौंडा, राष्ट्रीय राजमार्ग पक्का पुल मधुबन से करनाल पानीपत सीमा तक, नायब तहसीलदार इन्द्री को थाना मधुबन, तहसीलदार इन्द्री को थाना इन्द्री, बीडीपीओ इन्द्री को थाना कुंजपुरा, नायब तहसीलदार असन्ध  को थाना असन्ध, नायब तहसीलदार निसिंग को थाना निसिंग,नायब तहसीलदार बल्ला को कम्पनी कमांडर सीआरपीएफ के साथ, बीडीपीओ असन्ध को कम्पनी कमांडर सीआरपीएफ के साथ और बीडीपीओ निसिंग को रेलवे स्टेशन करनाल एवं करनाल जिला की सीमा में सम्पूर्ण रेलवे ट्रैक तक डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 
आदेशों में कहा गया है कि सभी एसडीएम अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में उपरोक्त प्रयोजन हेतू कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरऑल इंचार्ज होंगे तथा सभी सम्बन्धित डयूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने डयूटी क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर वीडियोग्राफी की  व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करेंगे। आदेशों में यह भी कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक करनाल सभी डयूटी मजिस्ट्रेट्स को उपरोक्त मामले से सम्बन्धित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतू आवश्यक पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...