भाजपा सरकार ने प्रदेश में सरकार बनते ही विकास कार्यों की झड़ी लगा दी,
घरौंडा : प्रवीण कौशिक

विधायक हरविन्द्र कल्याण प्राय: लोगों की समस्यायें सुनने के लिये फार्म हाउस पर हल्के की जनता से रूबरू होते रहते हैं। इसी कडी मे उन्होने आज हत्के के लोगों की समस्यायें सुनकर अधिकारीयों को कडे निर्देश दिये। खुला दरबार लगाकर विधायक ने समस्याएं सुनते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास को हर व्यक्ति व गांव ओर शहर तक पहुंचाने का काम कर रही है। उनके लिए विधानसभा के लोगों की समस्याओं का निवारण करना पहला कार्य है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों ने घरौंडा विधानसभा में विकास के नाम पर कुछ न किया मात्र झूठ का प्रचार किया। इसलिए हालत बहुत खराब थे। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में सरकार बनते ही विकास कार्यों की झड़ी लगा दी, आज हर गांव व शहर विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अमृतपूर कलां, मुबारकाबाद, गोगड़ीपूर, बेगमपूर, खरकाली, रावर, फूसगढ़ से लोगों ने खुले दरबार में पहुंचकर समस्याएं रखी।
No comments:
Post a Comment