10000

Wednesday, 30 September 2020

नगरपालिका अधिकारियों ने लिया तेलु सिंह कालोनी में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा


घरौंडा : प्रवीण कौशिक
नगरपालिका अधिकारियों ने शहर की तेलु सिंह कालोनी में चल रहे विकास कार्यो की स्थिति का जायजा लिया। नपा अधिकारियों ने निर्माण कार्यो में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की भी जांच की और संबंधित ठेकेदारो को जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश जारी किए।
नगरपालिका ने अब शहर के विकास कार्यो का निरीक्षण शुरू कर दिया है। बुधवार को नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा व पालिका अभियंता प्रियंका सैनी ने शहर की तेलु सिंह कालोनी में चल रहे करीब 65 लाख के विकास कार्यो की स्थिति का जायजा लिया। नगरपालिका सचिव ने कालोनिवासियों से विकास कार्यो के विषय में भी जानकारी हासिल की। जिसमें जगपाल जांगड़ा ने बताया कि कालोनी में पिछले पंद्रह सालों से एक ईंट तक नहीं लगी थी लेकिन विधायक हरविंद्र कल्याण ने कालोनी में विकास कार्य करवाकर एक अच्छी शुरूआत की है। तेलु सिंह कालोनी से सटे गंदे नाले की सड़क को मिनी बाइपास का रूप देकर बड़ी सौगात दी है। साथ ही नाले के दोनों तरफ लोहे की ग्रिलिंग भी करवाई गई है, अन्यथा नाले में अक्सर बच्चों और पशुओं के गिरने की संभावना बनी रहती थी। 
वहीं सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि नाले के आस पास की गलियां व नालियां बनाने का काम शुरू हो चुका है। विधायक हरविंद्र कल्याण ने तेलु सिंह कालोनी में सड़कों व गलियों के निर्माण को लेकर निर्देश जारी किए थे। साथ ही विधायक ने सभी कार्य तेजी से पूरा करने की भी हिदायतें जारी की थी। जिसके चलते उन्होंने सभी कार्यो का निरीक्षण किया और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यदि कोई लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...