10000

Wednesday, 2 September 2020

दो वर्ष पहले रैगुलर हुई 21 कालौनियो में मुलभुत सुविधाए देने का कार्य हो रहा है तेजी से

नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा के मुताबिक इन गलियों का कार्य आगामी तीन माह में पूरा हो जायेगा।

घरौंडा –प्रवीण कौशिक

दो वर्ष पहले रैगुलर हुई 21 कालौनियो में मुलभुत सुविधाए देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों की 54 गलियों के निर्माण पर नगरपालिका पांच करोड़ 82 लाख रूपये खर्च कर रही है। नगरपालिका ने जिन गलियों के निर्माण को हरी झंडी दी उनमे से अधिकतर गलियाँ नई रैगुलर हुई कलौनियो की है। नपा सचिव के मुताबिक इन गलियों का कार्य आगामी तीन माह में पूरा हो जायेगा।

नगरपालिका ने शहर में करवाए जाने वाले विकास कार्यो को कैटेगरी के अनुसार करने की प्लानिंग तैयार की है। शहरवासियो की आवश्यकता और डिमांड को ध्यान में रखते हुए नपा अधिकारियो ने ऐसी कलौनियो को चिन्हित किया है जहाँ पर प्रमुखता से काम करवाने है। नगरपालिका की इस प्लानिंग में सरकार द्वारा बीते दो वर्ष पहले वैध की गई इक्कीस कलौनियो का ब्लू प्रिंट भी शामिल किया गया है। शहर के सत्रह वार्डो में 54 गलियों के निर्माण का कार्य शुरू हो चूका है। इस कार्य पर नगरपालिका पांच करोड़ 82 लाख रूपये खर्च कर रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल करते हुए नगरपालिका ने रैगुलर हुई कलौनियो में पहले वाटर सप्लाई व सीवर लाईन का कार्य हुआ है। जिन गलियों में भूमिगत पेयजल पाईप व सीवर लाईन डाले जा चुके है नगरपालिका ने उन गलियों के निर्माण की पूरी रुपरेखा तैयार की है।

रैगुलर हुई इक्कीस कलौनियो में जारी है विकास कार्य..

नई वैध हुई इक्कीस कलौनियो में नसीब विहार कालोनी, वीर राईस मिल, रघुवीर कालोनी, टेकू कालोनी, राणा बाग कालोनी, राधा स्वामी कलोनी, अशोक नगर कालोनी, पासी कालोनी, भट्ठा कालोनी एक्सटेंशन, विग कालोनी एक्सटेंशन, आर्य नगर एक्सटेंशन, राधा स्वामी, गुरूकूल कालोनी, शिव कालोनी, दुर्गा कालोनी, आदर्श कालोनी, तेलू राम एक्सटेंशन, बालाजी कालोनी, जैल सिंह एक्सटेंशन, कर्ण विहार, रामनगर व शास्त्री कालोनी शामिल है। इन सभी कलौनियो में विकास कार्यो के लिए नगरपालिका ने अलग केटेगरी बनाई है।

--रवि प्रकाश सचिव नगरपालिका ने बताया..

582 लाख की लागत से शहर के सत्रह वार्डो में चिन्हित की गई 54 गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। नई रैगुलर हुई कलौनियो में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। ये कार्य आगामी तीन माह में कम्प्लीट हो जायेगे ।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...