10000

Wednesday, 23 September 2020

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का गन्नौर में धरना जारी : महेंद्र राठी


गन्नौर:दर्पण
 भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के हरियाणा प्रदेश प्रभारी महेंद्र राठी, प्रदेश संयोजक बलबीर नरवाल तथा जिला करनाल महिला सचिव वर्षा आज गन्नौर पहुंचे। विदित हो कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति  की सोनीपत जिला अध्यक्ष सरोज बाला 19 तारीख से किसानों पर हुए बर्बरता पूर्वक  लाठीचार्ज व तीन अध्यादेशों   के विरोध में गन्नौर में धरने पर बैठी है। धरना स्थल पर महेंद्र राठी ने सरोज बाला का किसानों के मुद्दे को लेकर धरना देने के लिए धन्यवाद किया और  पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक अलग-अलग स्थानों पर  धरना जारी रहेगा । महेंद्र राठी ने कहा  कि 28 सितंबर 2020 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की ओर  से   हरियाणा की तहसील स्तर पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपें जायेंगे। धरना स्थल पर सरोज बाला, देवेंद्र राठी, आरके मलिक,  राम रूप, नरेंद्र, शिव  राज चौहान, विमला,  कमला, किसान यूनियन की जिला करनाल महिला सचिव वर्षा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...