सोनीपत, दर्पण न्यूज़
जिले के मुरथल में स्थित मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं उन लोगों की भी टेंशन बढ़ गई है जो सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के लिए आते हैं। यहां पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल समेत कई राज्यों के लोग आते हैं। जानकारी के मुताबिक सुखदेव ढाबे में दिल्ली व हरियाणा समेत कई जगहों से रोजाना हजारों की संख्या में लोग परांठे खाने के लिए आते हैं। लेकिन जब यहां के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया तो चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। यहां पर 65 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ढाबे पर वैसे तो हर प्रकार से ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर हर जगह सैनेटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंनसिंग का पालना हो रही है। लेकिन फिर भी कर्मचारियों के इतनी ज्यादा संख्या में संक्रमित मिलने के बाद यहां पर खाना खाकर जाने वालों की भी टेंशन बढ गई है।
सुखदेव ढाबे पर इतने कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद दूसरे ढाबा संचालक भी टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। बता दें कि मुरथल में सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े ढाबे हैं, जो जीटी रोड पर बहुत फेमस हैं।
No comments:
Post a Comment