10000

Friday, 11 September 2020

प्रदेश के किसानो पर सरकार ने लाठियां चलवा कर किसानो की आवाज को दबाने का कार्य किया: हुड्डा

रघबीर सन्धु के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
घरौंडा ,प्रवीण कौशिक
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा  ने कहा है कि तीन अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर  रहे प्रदेश के किसानो पर सरकार  ने लाठियां चलवा कर  किसानो की आवाज को दबाने का कार्य किया है।  लेकिन प्रदेश का किसान अब जाग चूका है और प्रदेश सरकार  के इस अध्यादेश का विरोध इस बात का प्रणाम है। 
पूर्व मुख्यमंत्री  हुड्डा आज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव रघुबीर संधू की  माता के निधन पर उनके निवास स्थान पर सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने संधू परिवार को इस दुःख की घड़ी  में ढाढंस बंधाया व् भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। 
बाद में पत्रकारों से बातचीत  में हुड्डा ने कहा कि पीपली में किसानो पर लाठी चार्ज  करवा  सरकार ने किसान विरोधी होने का प्रणाम दे दिया है। इस मुसीबत की घड़ी में प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानो के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।  इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री अफ्तार अहमद ,पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...