10000

Wednesday, 2 September 2020

जिला प्रधान हरीश चावला ने वरिष्ठ पत्रकार संघ की कार्यकारिणी का किया विस्तार

पंकज शर्मा  महासचिव वह दर्शन शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त
 गुलशन मोंगिया,प्रदीप मेहता ,राजेंद्र चौहान और प्रवीण कौशिक होंगे वरिष्ठ उप प्रधानघरौंडा, प्रशान्त कौशिक
वरिष्ठ पत्रकार संघ कि आज एक अहम  बैठक में करनाल जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।इस बैठक कीअध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने की।बैठक में संघ के संरक्षक आरआर शैली विशेष तौर पर मौजूद  रहे। बैठक में करनाल के जिलाध्यक्ष हरीश चावला ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा को महासचिव और दर्शन शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।जिलाध्यक्ष हरीश चावला ने वरिष्ठ पत्रकार गुलशन मोंगिया, प्रदीप मेहता,राजेंद्र चौहान और प्रवीण कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय गर्ग, वीरेंद्र जांगड़ा,उदीप कालड़ा को उपप्रधान, वरिष्ठ पत्रकार बिशपाल राणा, सुखविंदर सोही,दल सिंह मान को सचिव ,  वरिष्ठ पत्रकार कदम सिंह ,विनय विज वह राकेश को संगठन सचिव,वरिष्ठ पत्रकार राजेश मेहता,अशोक वर्मा,अमित तथा  रोहतास  वर्मा को  संयुक्त सचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार धर्म सिंह व गुरमीत कश्यप को लेखाकार नियुक्त किया गया इसके अलावा  जिला कार्यकारिणी का  विस्तार  करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश चावला ने हुए  वरिष्ठ पत्रकार  कृष्ण कुमार,लक्ष्य टंडन  पवन वर्मा,विजय गुलाटी,जोगिंदर सिंह ,गुरनाम सिंह,सरबजीत सिंह ,अनिल भार्गव ,राजेंद्र पूजम ,चंद्र प्रकाश शर्मा ,सुभाष सचदेवा, संजीव गुप्ता,अनिल भारद्वाज, सिमरन नागपाल,स्नेहा दुआ,मनोज पंडित  एस एस बाबा,कुलविंदर गाबा,पलविंदर सग्गू शामिल किए गए हैं। इस बैठक में  संघ की अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष  विकास  सुखीजा ने  मौजूद पत्रकारों को  संघ की आगामी कार्यवाही से अवगत कराते हुए कई योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
 संघ के जिलाध्यक हरीश चावला ने बताया कि कार्यकारिणी में ग्रामीण क्षेत्रों से पत्रकारों को जोड़ा गया है और उनका कार्यकारिणी पूरा मान सम्मान रखा गया है।हरीश चावला ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों के लिए दूरगामी योजनाएं बना रही है जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार संघ देश का पहला ऐसा  संगठन है जो पत्रकारों के खातों में 11 सो रुपए प्रतिमाह की राशि मुहैया करवाएगा।उन्होंने कहा कि पत्रकार ही देश के विकास और उत्थान में बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।इसलिए पत्रकारों के कल्याण और उत्थान के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।उन्होंने कार्यकारिणी के विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष हरीश चावला और उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के महासचिव संजय शर्मा,प्रदीप मेहता,पंकज शर्मा ,संजय गर्ग,राजेंद्र चौहान, गुलशन मुंगिया विनय विज समेत अन्य साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...