घरौंडा ,प्रवीण कौशिक
मंडियो में किसानों को धान का उचित मूल्य न मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 16 सितंबर को नई अनाज मंडी में किसान व व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे।कांग्रेस के पूर्व सचिव रघबीर संधू ने बताया किसान व व्यपारियों पर थोपे गए तीन काले कानून के बारे में भी लोगो को अवगत कराएंगे।
कांग्रेस नेता रघबीर संधू में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मंडियों में किसानों को धान का सही मूल्य नहीं मिल रहा है।किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के कारण अपनी फसल ओने -पोने दामो में बेचनी पड़ रही है।जिसकों लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा16 सितंबर को घरौंडा अनाज मंडी में किसानों व व्यपारियो से बातचीत करेंगे और धान की स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सभी वर्गो की हितेषी पार्टी है।
No comments:
Post a Comment