10000

Thursday, 17 September 2020

आढती एसोसिएशन के आह्वान पर 18 सितम्बर से नई अनाज मंडी में हड़ताल रहेगी:गोयल



घरौंडा,प्रशान्त कौशिक

आढती एसोसिएशन के आह्वान पर आज से नई अनाज मंडी में हड़ताल रहेगी। हड़ताल के दौरान मंडी में कोई काम नहीं होगा इसलिए एसोसिएशन ने किसानो को अपनी फसल मंडी में नहीं लाने की सूचना जारी की है। मंडी प्रधान रामलाल गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन अध्यादेशो के खिलाफ लामबंध हुए व्यापारी हड़ताल के माध्यम से सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहे है। उन्होंने बताया की इस प्रदेश व्ययापी हड़ताल को हरियाणा राज्य आढती एसोसिएशन व स्टेट राईस मिलर्स एसोसिएशन के समर्थन से की जा रही है।

खरीफ सीजन में बीते एक सप्ताह से अनाज मंडी में धान की आवक तेजी पर है। रफ़्तार पकडती आवक के बीच आढतियो ने मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। व्यापारियों की यह हड़ताल प्रदेश की सभी मंडियों में होने का दावा किया जा रहा है। घरौंडा नई अनाज मंडी के प्रधान रामलाल गोयल ने बताया कि मंडियों और आढतियो को बर्बाद करने वाले काले कानून के तीनो अध्यादेशो के खिलाफ आढ़ती पूर्णतया काम बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि चार मुख्य मांगो को लेकर ये हड़ताल की जा रही है। उनकी मांग है कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा पिपली में हुई रैली में किसानो पर दर्जन मुकदमे वापस लिए जाए। प्रदेश की मंडियों में सभी फसलो की खरीद आढतियों के माध्यम से की जाय। गेहूं सीजन की बकाया पेमंट आढतियों के खाते में दी जाये और मंडियों को पूरी तरह से टैक्स फ्री किया जाये। आपको बता दे कि इन दिनों मंडी में रोजाना तीन से चार हजार किवंटल धान पहुँच रही है। ऐसे में आढतियों की हड़ताल के बाद फसल लेकर आने वाले किसानो की दिक्कते बढ़ सकती है।   

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...