इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा प्रदेशभर में सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि अध्यादेशों का पूरजोर विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे है। करनाल में भी इनैलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी राष्ट्रीय महासचिव विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में तीनों की विधेयकों के विरोध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
इनैलो राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार जो 3 अध्यादेश लेकर आई, वे किसान विरोधी है, अन्नदाता पर कुठाराघात है। इनैलो पार्टी काले कानूनों का तब तक विरोध करेंगी, जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की मेहनत पर ढाका डालने के लिए काले कानून लेकर आई हैं। सरकार के काले कानूनों से किसान, मजदूर, मेहनतकश, कमेरा, व्यापारी सब परेशान है। भारत देश कृषि प्रधान देश है,यहां के लोग कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सरकार के काले कानूनों का बदला बरोदा उपचुनाव में लिया जाएगा। क्योंकि हम कुर्सी के मित्र नहीं है, हम किसानों के मित्र है।
विधायक अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस-बीजेपी पर बरसते हुए दोनों ही पार्टियों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधेयकों को लेकर आती है, बीजेपी लागू करने का काम करती है। कांग्रेस दोहरी नीति पर काम कर रही है। चोर-चोर मूसेरे भाई वाली यहां पर कहावत चरितार्थ हो रही है। इनेलो राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हम किसान की कमर नहीं टूटने देंगे। किसानों को सहारा देने का काम करेंगे। चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए, उनकी पालना करेंगे। अगर प्रदेश में इनैलो सरकार आती है तो किसानों के कर्जें माफ करेंगे। उन्होंने शिरोमणी अकाली दल सुप्रीमों प्रकाश सिंह बादल की पार्टी पर बोलते हुए कहा कि भारत देश में किसान पुत्र सर छोटू राम थे, उनके बाद चौधरी देवी लाल, आज अगर देश में किसानों के सबसे बड़े हितैषी है तो वे प्रकाश सिंह बादल है। हम उनकी भावनाओं की कद्र करते है। संजय सिंह नंबरदार ढाकवाला ने पार्टी महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस छोडक़र पार्टी इनैलो का दामन थाम लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह भारती, संसदीय बोर्ड सदस्य नरेश सारण, जिलाध्यक्ष यशवीर राणा, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक रेखा राणा, किसान आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा,प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, जयपाल पूनिया, बलबीर पूनिया, प्रदीप काम्बोज, कंवर बुटाना, सरदार कंवर प्रिंस, सोनिका गिलख् बलवान वाल्मीकि,मन्नू कश्यप, उमेश रिंडल, महिला जिलाध्यक्ष राधा रानी, रघुबीर कुटेल, धर्मबीर पाढा, भारत मढाण, सरदार हरदेव सिंह, मंगत राम सैनी, राजबीर स्टौंडी सहित अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment