घरौंडा ( दर्पण )
सब्जी मंडी में दुकान के आगे सामान रखने को लेकर दो सब्जी व्यापारियों में झगड़ा हो गया।जिसमें जमकर लाठी डंडे चले।झगड़े में दोनों गुटों के नो लोग घायल हो गए।जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।एक व्यापारी को करनाल रेफर कर दिया।मामलें की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने के लिए बाद घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
वीरवार को सुबह सब्जी मंडी के दो व्यपारियों में एक दुकान के सामने सामान रखने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। जिसमें एक गुट के राममेहर, शरद, अजीत व जसबीर घायल हो गए। वहीँ दूसरे गुट से अमित, अनुराग, अशोक, सुमित व मनोज घायल हो गए।दोनों गुटों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी कवर सिंह ने बताया कि दुकान के आगे सामान रखने को लेकर दो सब्जी व्यपारियों में झगड़ा हो गया। दोनों की ओर से शिकायत मिल गई।मामलें की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment