घरौंडा : प्रवीण कौशिक
आज घरौंडा टेंपो यूनियन का 3 महीने की अवधि होने के बाद हरीश कुमार की जगह शिवकुमार को सर्व सहमति से टैम्पू यूनियन का प्रधान चुना गया। 50 की संख्या में लगभग टैम्पू से रोजगार कर रहे मेहनतकश लोगों का कहना है कि संगठन का होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर टैम्पू यूनियन ने जेपी शेखपुरा को भी वही बुलाया गया, जिन्होंने यूनियन के प्रधान को फूल मालाएं डालकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजकुमार, हरीश कुमार, नितिन कुमार, गोल्डी शर्मा, संदीप पाल, राकेश शर्मा, सोमपाल सैनी, सतपाल, सुरेश कुमार व अन्य सभी टैम्पू यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment