घरौंडा : PARVEEN KAUSHIK
श्री रामलीला कमेटी एवं क्लब की ओर से गाजे-
बाजे के साथ भव्य राम बारात शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के मुख्य स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। रंग-बिरंगी लडिय़ों और फूलों से सजे रथों पर विराजमान भगवान श्री गणेश, ब्रह्माजी, शिव, नारदजी सहित अन्य कलाकारों ने राम बारात की शोभा बढ़ाई।
शुक्रवार की देर रात शहर में राम बारात शोभा यात्रा निकाली गई। जहां लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा की, वहीं बारीश की हल्की फुव्वारों ने मौसम को ओर भी खुशनुमा बना दिया। शोभा यात्रा शहर के रेलवे रोड़, मंडी मनीराम, तकिया बाजार, एसडी मंदिर चौंक, मेन बाजार, मंडी दीपचंद से होती हुई रामलीला ग्राउंड में पहुंची। राम बारात में गणेशजी, ब्रह्मजी, विष्णुजी, महेशजी, नारदजी, राजा दशरथ, शंकरजी, गुरू वशिष्ठजी भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन सजे धज्जे बारात में शामिल में हुए। जिनका शहरवासियों ने जगह जगह पर भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। राम बारात की झलकियों को देखने के लिए गलियों व घर की छतों पर महिला, पुरूष व बच्चों की भारी भीड़ दिखाई दी।
श्री रामलीला कमेटी के प्रधान सतीश कुच्छल ने कहा कि रामलीला मंचन के दौरान शहर के मुख्य मार्गो से राम बारात शोभा यात्रा निकाली गई। इस वर्ष छोटी-छोटी लडिय़ों, लाईटों व फूलों से सजे रथों का इस्तेमाल किया गया। इन सजे धजे रथों ने शोभा यात्रा की शोभा को बढ़ाया। राम बारात का शहर में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment