BY-PARVEEN KAUSHIK-8708138322
दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर लिए गए कई श्रेष्ठ संकल्प
निसिंग/करनाल ।
प्रो. चौहान ने कहा कि चीनी सामान का उपयोग करने वाले भारतीय नागरिक अप्रत्यक्ष रुप से भारत की सरहदों पर सुरक्षा खतरे के रुप में उभरी चीन की लाल सेना की अप्रत्यक्ष मदद कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संकल्प दिलवाया कि वह आगामी त्योहारों के मौसम में विशेष तौर पर चीनी सामान का बहिष्कार व्यापक इस देश हित में करेंगे।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प से सिद्धि का जो अनूठा अभियान शुरू किया है, देश के प्रत्येक नागरिक को उसके साथ जुड़ कर 2022 तक भारत वर्ष को संसार की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभारने में अपनी अपनी भूमिका निभानी होगी। संकल्प से सिद्धि अभियान के क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संकल्प दिलाया कि वे निकटवर्ती गांव गुनियाना को स्वच्छता की दृष्टि से आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए ग्रामवासियों और ग्राम पंचायत के साथ मिलकर 1 वर्ष तक विशेष अभियान संचालित करेंगे।
इससे पूर्व विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य ज्योत्सना मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सप्ताहभर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी शामिल थी। इस दौरान बनाए गए पोस्टरों पर आधारित प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम से पूर्व फीता काटकर लोकार्पण भी किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश भक्ति और राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन जयप्रकाश शर्मा और श्री देवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सुशील सिंगला, प्रधानाचार्य उमा रेड्डु , निसिंग नगरपालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष विनोद सिंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक महिपाल सिंह और भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्की प्रजापति के अलावा पूर्व सरपंच राजपाल राणा, पार्षद बंटी जांगड़ा, बिल्लू ,अमरजीत और राजेंद्र दीक्षित अमुपुर भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment