प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र
--
मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Sunday, 17 September 2017
सेना लाठी डंडे मार कर रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकाले: प्रवीन तोगडिय़ा
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन तोगडिय़ा ने कहा रोहिंग्या मुसलमानों को देश के अंदर घूसने नही देना चाहिए और जो घूसने का प्रयास कर रहे है। उनको सेना लाठी व डंडे मार कर देश से खदेड़ देना चाहिए। उन्होंने रोहिग्यों मुसलमानों को देश की सुरक्षा का खतरा बताया। देश के किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों पर कर्ज होने के कारण वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है,इसलिए किसान कर्जमुक्त होना चाहिए। किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए फसलों का समर्थन मूल्य डेढ गुणा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का किसान नहीं बचेगा,तो हिन्दू भी नहीं बचेगा। उन्होंने कथित बाबाओं और संतो के जेल जाने के मामलो को दुखद घटना बताया। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष व तेज तरार्र हिंदूवादी नेता प्रवीन तोगडिया नगरपालिका के भाजपा पार्षद के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके यहां पहुचने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए तोगडिय़ा ने कहा की विश्व हिन्दू परिषद देश भर के गरीब हिन्दुओ के लिए निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा शुरू करने जा रही है। उन्होंने लोगो से हिंदुत्व के समाचारों के लिए बनाये गए मोबाईल एप्प से जुडऩे का आह्वान भी किया । उन्होंने देश के किसानो की दुर्दशा पर बोलते हुए तोगडिय़ा ने कहा की आजादी के बाद भारत में तीन लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। इससे बड़ा नरसंहार कोई नहीं हो सकता । उन्होंने कहा कि जब देश का अन्नदाता प्राण त्याग देगा,तो हिन्दूत्व कैसे बचेगा। उन्होंने कहा की देश का किसान हर हाल में कर्ज मुक्त होना चाहिए। सरकार किसानो को उनकी फसल की लागत के समर्थन मूल्य से का डेढ़ गुना मूल्य दे। उन्होंने म्यामार से रोहिंग्या मुसलमानों के पलायन को लेकर हिन्दू परिषद के नेता ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा की सेना लाठी डंडे मार कर रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकाले। हालांकि उन्होंने हिन्दुओ के कथित बाबाओं और संतो के जेल जाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगडिय़ा नजर बचाते आए और कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को दुखद बताया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार,पार्षद अमरीक सिंह,जयभगवान सेन,जयनारायण,राम ङ्क्षसह,ओंकारदत्त शर्मा,विकास शर्मा,रजनी चुघ,पूर्व पार्षद लखविंद्र सिंह,सुभाष चोपडा आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment