जब 30 तोले का शेहरा पहनकर और शेर पर सवार होकर आया दूल्हा, तो बंद हो गया पूरा शहर
स्रोत से पढ़ें
आपने ऐसी कई शादियां देखी होंगी जिनमें करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया गया होगा। भारत में अक्सर ऐसे शादियां देखने को मिल जाती हैं। जिनमें खुद का रुतवा दिखाने के लिए लोग पैसों की चिंता नहीं करते हैं। ऐसी ही एक शादी भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हुई है। जहां पर की शादी को लेकर पूरे देश में चर्चाएं हो रही है।
शेर पर सवार होकर आया दूल्हा -
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की यह शादी कोई आम शादी नहीं थी। हम शादियों में आप देखते होंगे दूल्हा कार, बाइक, पैदल, घोड़ी और बग्घी पर सवार होकर आता होगा। लेकिन इस शादी में दूल्हा इन सब पर नहीं बल्कि जंगल के राजा शेर पर सवार होकर आया। जी हां दोस्तों इस शादी में दूल्हे ने शेर की सवारी कर रखी थी।
30 तोले का पहना शेहरा -
शेर की सवारी के अतिरिक्त दूल्हे ने शुद्ध सोने से तैयार की हुई शेहरे को भी पहन रखा था। उनका यह चेहरा 30 तोले का बना हुआ था। इतने रुतबे से शादी करने वाले शख्स का नाम बिलाल कुरेशी है। जो पाकिस्तान के मुल्तान शहर में रहते हैं।
जब अपनी शादी में 30 तोले के सोने का शेहरा और शेर पर सवार होकर बिलाल कुरेशी पहुंचे, तो पूरा शहर बंद हो गया। लोग बिलाल कुरेशी को देखने के लिए दूर दूर से आने लगे। सड़कें जाम हो गई और हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
लेकिन लोगों के मजे का किरकिरा उस समय हो गया। जब उन्होंने देखा कि बिलाल कुरेशी ने शेर की सवारी तो कर रखी थी। लेकिन एक गाड़ी पर शेर का पिंजरा रखा हुआ था और उसमें एक बब्बर शेर था। और उसी पिंजरे के ऊपर कुरेशी साहब बैठे हुए थे।
लोगों को जितना इस शादी को देख कर आश्चर्य हो रहा था। उतना ही मजा भी आ रहा था।
बताया जा रहा है कि बिलाल कुरैशी पेशे से व्यापारी हैं। और उन्होंने अपनी शादी में पैसे को पानी की तरह बहाया है। लेकिन इनकम टैक्स वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि उनके दोस्तों का कहना है कि उन्होंने अपनी आय के हिसाब से ही खर्च किया है। इसलिए उन्हें कोई परेशानी नहीं आएगी
No comments:
Post a Comment