मामला पैसों के लेन देन से जुड़ा
घरौंडा : प्रवीण कोशिक
गांव कुटेल में शुक्रवार की आधी रात को खेत में व्यक्ति पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। गोली व्यक्ति के कंधे पर लगी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। गोली चलने की घटना से आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे गांव कुटेल निवासी ईश्वर सिंह पुत्र रामसिंह अपने खेत में गया हुआ था, तो अचानक अज्ञात हमलावरों ने ईश्वर पर रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली ईश्वर के कंधे पर लगी और वह मौके पर ही बेहोश गया। आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने ईश्वर को गंभीर हालत में घरौंडा के सीएचसी में भर्ती करवाया। लेकिन हालत बिडग़ते देख घायल को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला पैसों के लेन देन से जुड़ा हुआ है और हमलावर यूपी के रहने वाले बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मधुबन थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया
कुटेल निवासी ईश्वर पर कुछ लोगों ने गोली चलाई है। जिससे गोली उसे कंधे में लगी और करनाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पैसे को लेन देन को लेकर गोली चलाई गई। हमलावर यूपी के रहने वाले है। मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
फोटो केप्शन-कंधे पर गोली लगने से घायल ईश्वर सिंह
No comments:
Post a Comment