10000

Sunday, 24 September 2017

बरसात से किसानों का जो भी नुकसान हुआ है सरकार उसकी भरपाई करे: तालीम

बरसात से किसानों की फसल हुई बर्बाद  


घरौैंडा : प्रवीण कौशिक 

 दो दिन हुई बरसात से जिले में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। बरसात से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। आम आदमी पार्टी के किसान सैल के जिलाध्यक्ष तालीम गुज्जर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने घरौंडा क्षेत्र में किसानों के खेतों का दौरा किया और बरसात से बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया। उन्होंने किसानों के नुकसान के मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि बरसात से किसानों का जो भी नुकसान हुआ है सरकार उसकी भरपाई करे। जब सरकार बिना पूछे किसानों के खातों से फसली बीमा राशि काट लेती हे तो उसी तरह उनकी फसलों का मुआवजा रकम उनके खातों में जमा होनी चाहिए। जब बीजेपी व इनैलो सरकार सत्ता से बाहर थी तो दोनों पार्टियों के नेता किसानों को झूठी हमदर्दी दिखाते थे। क्या अब इनको किसानो का दर्द नहीं दिखता और एक तरफ कांग्रेस ने 10 साल राज किया, जब इन्हें किसानो की याद नहीं आई। तब हुड्डा सरकार ने किसानों, मजदुरो बेरोजगारों पर लाठी चलाने का काम किया। अगर हरियाणा सरकार ने किसानो का दुख: नहीं सुना तो आप पार्टी पुरे हरियाणा में किसानो के लिए सडक़ों पर उतरेगी और प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद व हरियाणा प्रभारी गोपाल राय के नेतृत्व में किसानो के हक की लडाई लडेगो। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने किसानों को लगभग 35 हजार रुपए प्रति एकड राशि देने का पुरे भारत में सराहनीय काम किया। 
इस अवसर पर संगठन मंत्री रजनीश सैन, मीडिया प्रभारी गौरव गोयल, हल्का अध्यक्ष प्रेम, नरेंद्र कश्यप, विनोद कश्यप, सोहनलाल बरसत, संदीप कुरबान, सुनील, शामलाल, सुमेर चौरा, बंटी बलहेडा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...