जीटी रोड़ पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास संतुलन बिगडऩे से सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर पलट गया। जिससे थ्री व्हीलर में सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें एक पुरूष, तीन महिलाएं व बच्चे शािमल है। राहगीरों ने घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एक युवती व पुरूष की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
शुक्रवार की देर शाम पानीपत गांधी कालोनी व ईदगाह कालोनी निवासी सेवा राम अपने परिवार के लोगों के साथ थ्री व्हीलर में सवार होकर गांव पनौड़ी में अपने रिश्तेदारों के घर माता रानी के जागरण में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही थ्री व्हीलर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचा, तो अचानक थ्री व्हीलर का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो जीटी रोड पर पलट गया। हादसा होता देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचें और राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। थ्री व्हीलर में आठ लोग सवार थे। हादसे में सेवा राम(60), महिला रीटा, सरोज देवी(52), युवती प्रभा(23), महिला राजेश सहित अन्य लोग घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल सेवाराम व युवती प्रभा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल सेवा राम व राजेश ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के घर जागरण में जा रहे थे। सत्संग भवन के सामने ऑटो अचानक पलट गया। जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। वहीं अस्पताल के डॉक्टर धू्रव ने बताया कि जीटी रोड पर थ्री व्हीलर पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। जिनमें से सेवा राम व प्रभा को करनाल रेफर किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
No comments:
Post a Comment