10000

Saturday, 23 September 2017

अब आस्ट्रेलिया की तकनीक से हरियाणा की चीनी मिलो को उभारा जाएगा घाटे से : कथूरिया

गन्ने की खेती का आधुनिकीकरण और शुगर मिलों को घाटे से उभारने के लिए आस्ट्रेलियां में सीखेंगे तकनीक

सहकारी मंत्री और शुगर फेड के चेयरमैन के नेतृत्व में अधिकारियों का दल जाएगा आस्ट्रेलिया

करनाल, 23 सितंबर :PARVEEN KAUSHIK 
 अब हरियाणा में आस्ट्रेलिया की तरह समृद्ध गन्ने की खेती की जाएगी। किसानों की आय दौगुणी करने की दिशा में हरियाणा का सहकारी विभाग और शुगर फेड आस्ट्रेलिया का सहयोग लेने जा रहे है। इसके चलते सहकारी मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में एक उ"ा स्तरीय दल आस्ट्रेलिया जाएगा। जिसमें श्ुागर फेड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया मुख्य रूप से शामिल होंगे। जानकारी देते हुए शुगर फेड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया ने बताया कि हरियाणा में चल रहे सहकारी चीनी मिलो को घाटे से उभारने के लिए आस्ट्रेलिया की मदद ली जाएगी। आस्ट्रेलिया में जा रहा दल वहां की चीनी मिलो में अपनाई जा रही तकनीक का अध्ययन करेगा। वहीं पर गन्ने की उ"ा स्तरीय खेती गन्ने की छिलाई और बिजाई में उपयोग होने वाली तकनीक का भी अध्ययन किया जाएगा। जिससे किसानों को मजबूत बनाया जा सके। कथूरिया ने बताया कि इसके बाद सहकारी शुगर मिलो के तकनीकी अधिकारियों का दल आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। वहां पर चीनी मिलो में अपनाई जा रही तकनीक का अध्ययन किया जाएगा। आस्ट्रेलिया में साफ चीनी का उत्पादन किया जाता है। वहीं गन्ने से अधिक से अधिक चीनी निकाली जाती है। उ"ा तकनीक से युक्त गन्ने की खेती से न केवल किसानो की आय बढ़ेगी। वहीं चीनी मिलो को घाटे से उभारा जा सकेेगा। उधर हरियाणा रा'य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया ने कहा कि करनाल में लगने वाली नई शुगर मिल को आधुनिक ढंग से बनाया जाएगा इसके अलावा हरियाणा की अन्य शुगर मिलों में आधुनिक उपकरण लगाकर उन्हें विकसित किया जाएगा। को-आपरेटिव मंत्री मनीष ग्रोवर की अध्यक्षता में अधिकारियों सहित एक दल इसके लिए आस्ट्रेलिया जा रहा है। वहां की शुगर मिलों की नई व बेहतर तकनीकियों को हरियाणा की शुगर मिल में लगाया जाएगा। कथूरिया आज करनाल शुगर मिल में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। चेयरमैन कथूरिया ने नई मिल को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस मौके पर करनाल शुगर मिल एम.डी. वर्षा खंगवाल, पंचकूला शुगरफैड के केन एडवाइजर आर.एल. यादव, सी.ए.ओ. ओमबीर राणा, चीफ इंजीनियर वीरेन्द्र दहिया, केन मैनेजर वजीर सिंह मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...