10000

Saturday, 16 September 2017

कांग्रेस और काला बाजारी एक सिक्के के दो पहलू:- गुर्जर

देश में लम्बे समय तक किसानों के हितों के साथ विपक्ष की सरकारों ने किया खिलवाड





भाजपा की सरकार ही ऐसी सरकार है जो किसानों की सच्ची हितैषी है।
 घरौंडा: प्रवीण कौशिक
केन्द्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में इतने लम्बे समय तक राज करने वाली सरकार ने केवल  किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है परन्तु किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए   लिए देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ठोस नीति बनाई गई है। सरकार की इस नीति से देश का अन्नदाता खुशहाल हो रहा है और देश मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार ही ऐसी सरकार है जो किसानों की सच्ची हितैषी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर  शनिवार को घरौंडा की अनाज मंडी में जिला भाजपा किसानों मोर्चा की ओर से आयोजित किसान जमावड़ा कार्यक्रम में उपस्थित भारी जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक श्याम सिंह राणा, विधायक बख्शीश सिंह, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, शुगर फेड के चेयरमैन चन्द्र प्रकाश कथूरिया, स्वच्छता मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, कार्यक्रम के आयोजक व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने दीप प्रज्जलवित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो0 विरेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान, भाजपा नेता एडवोकेट वेदपाल,  राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य अबल सिंह राणा, महामंत्री राजकुमार सैनी, भाजपा नेत्री रेनू कौर सैनी, पूर्व मंत्री शशी पाल मैहता,, पूर्व विधायक रेखा राणा, कुंजपुरा मार्केंट कमेटी के चैयरमैन ईलम सिंह, सीकरी मार्केंट कमेटी के चैयरमैन जयभगवान, असंध मार्केंट कमेटी के चैयरमैन गुलाब सिंह, निसिंग मार्केंट कमेटी के चैयरमैन संजय राणा, घरौंडा मार्केंट कमेटी के चैयरमैन रमेश बैरागी,  राजबीर शर्मा,  रजनी चुघ, महेन्द्रा चौहान ,विकास गुर्जर सरपंच लालुपुरा, अजीत राणा, हंसराज राणा, रमेश वर्मा, कविन्द्र राणा, संजय राणा, सहित भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारीगण व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 
मंत्री गुर्जर ने कहा 
कि देश में आजादी के 68 वर्ष तक व प्रदेश में करीब 40 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। इस कार्यकाल में कांग्रेस ने किसानों के हितों के साथ खिलवाड किया। किसानों की जमीन को सस्ते दामों पर बिल्डरों को बेचा, किसानों को उनकी फसल के खराबें के नाम पर केवल धोखा दिया। किसानों की जरूरतों की अनदेखी करके सस्ते बीज, खाद व कीटनाशक दवाईयों को मंहगें भाव में बेचा गया। किसानों को कांग्रेस की सरकार के दौरान हर चीज के लिए लाईनों में खडा होना पडता था परन्तु जब भी भाजपा की सरकार आई तो किसानों खाद, बीज व दवाई के लिए लाईने नही लगानी पडी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस व काला बाजारी एक सिक्के के दो पहलू है। अवसोस होता है कि अब सरकार जाने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किसानों के हितों के लिए किसान महा पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर रहे है जोकि किसानों के साथ बहुत बडा छलावा है, किसानों को ऐसे बहरूपियों से सचेत रहने की जरूरत है। किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 का लक्ष्य रखा है। देश व प्रदेश का हर वर्ग खुशहाली की ओर बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और देश व प्रदेश में योग्यता के आधार पर बिना किसी भेदभाव के नौकरियों मिल रही है।
कृषि मंत्री ओपी धनखड ने कहा 
कि प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो इसके लिए किसानों को मार्कि टिंग की ओर बढऩा होगा। जब किसान अपनी फसल को बाजार में स्वयं बेचने में सक्षम हो जाएगा तो किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार सम्भव हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ऐसी नीति बनाई जा रही है कि अब किसानों को तवे मुंदे मारने की जरूरत नही पडेगी बल्कि हरियाणा सरकार किसानों की हर लाभ-हानि का जोखिम उठाएंगी। देश में हरियाणा पहला राज्य है जिन्होंने ने मात्र तीन साल में प्रदेश के किसानों को जोखिम फ्री किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली व  चंडीगढ़ में करीब 2 हजार करोड रुपये का प्रतिदिन ताजा सामान निवेश होता है। इसका लाभ हरियाणा के किसानों को मिल सकता है यदि वह प्रतिदिन  अपनी ताजा सब्जी, फल-फूल व  दूध इत्यादि को  दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे शहर में बेचे। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा भी किसानों को सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक दूध की मात्रा बढ़े, इसके लिए देशी गाय की डेयरियों को विकसित किया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार चलाने के लिए सरकार की तरफ से आसान किस्तों पर ऋण मुहैया करवाया जा रहा है और ऋण पर 90 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रहा है।  हरियाणा सरकार की योजना है कि प्रदेश के किसान के चेहरे की मुस्कान बढ़े तभी प्रदेश खुशहाली की ओर बढ़ेगा।
कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा
   कि हरियाणा की राजनीति में दो मुददों पर चर्चा है, इनमें पहला मुददा स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट तथा दूसरा एसवाईएल का निर्माण। इन दोनों मुददों पर सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने देश व प्रदेश में लगातार 10 साल तक शासन किया उस समय किसानों के हितों के लिए काम नही किया। इतना ही नही स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। उस समय  पूर्व मुख्यमंत्री हुडडा ने कोई कार्यवाही नही की और अब अपने आप को किसान हितैषी बताने का झूठा ढ़ोग रच रहे है।  उन्होंने किसानों से अपील की कि ऐसे झूठे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी  अमरेन्द्र सिंह 
ने किसान जमावड़ा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश पढ़ते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में ही किसानों के हित सुरक्षित है। कांग्रेस सरकार द्वारा जब किसानों की मूंग, बाजरा व सूरजमुखी की फसल को खरीदने से मना कर दिया था यदि खरीदा भी तो औने-पौने भाव में  परन्तु मनोहर लाल के नेतृत्व में किसान की सभी फसलों को उचित भाव पर खरीद कर किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया। उन्होंने कहा कि किसानों के हर खेत को पानी मिले इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रथम चरण में 60 लाख हैक्टेयर भूमि में सुक्ष्म सिंचाई योजना के तहत सिंचाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे है।
 भाजपा किसाना मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने कहा 
कि भाजपा  किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के  किसानों को जागरूक करने  के लिए जिला स्तर पर किसान जमावड़ा  आयोजित किया जा रहा है।  इन कार्यक्रमों के माध्यम  से हरियाणा सरकार की किसानों  के लिए चलाई जा रही योजनाओं  के बारे में जानकारी दी जा  रही है तथा प्रयास किए जा  रहे है पूर्व की सरकारों द्वारा  किसानों के लिए जो योजनाएं  चलाई है उनकी भिन्नताओं को  उजागर किया जाए। उन्होंने  कहा कि प्रदेश में जब किसानों  की फसल किसी भी आपदा के  कारण खराब होती तो मनोहर सरकार प्रति एकड 12 हजार रुपये  मुआवजे के रूप में देती है  परन्तु पूर्व की कांग्रेस सरकार किसानों को 10 व 5 रुपये के  चैक देकर भद्दा मजाक करती  है। हरियाणा सरकार द्वारा  केवल अढाई साल में 11 सौ करोड रुपया किसानों को मुआवजे  के रूप में दिया गया है जबकि  पिछले 40 सालों में किसानों  को किसी भी सरकार ने इतना  भारी मुआवजा नही दिया। किसानों  को फसल के खराबे का  उचित मुआवजा मिलें, इसके लिए  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  चलाई गई है। इस योजना के  तहत किसानों को प्रति एकड 25 हजार रुपये तक का मुआवजा  मिल रहा है।  किसानों को  उनकी फसल का उचित मूल्य  सरकार द्वारा दिया जा रहा  है। किसानों के खेतों में  पानी देने के लिए सरकार द्वारा 20 हजार करोड रुपये के बजट के प्रावधान किया गया है, इस राशि से आने वाले समय  में नई नहरों का निर्माण  किया जाएगा ताकि प्रदेश के  हर खेत को पानी मिल सकें।  हरियाणा कला परिषद के  मुख्य  सलाहकार रोक्की मित्तल  ने केंद्र व राज्य सरकार की  उपलब्धियों का गीतों के  माध्यम से प्रचार किया। मंच  का संचालन किसान मोर्चा के  उपाध्यक्ष नरेन्द्र गौरसी व  भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंगला  ने किया। 
विधायक कल्याण का सन्देश पढा गया।
इस अवसर पर विधायक श्याम सिंह राणा, विधायक सरदार बख्शीश सिंह, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए हरियाणा सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण का संदेश भी पढक़र सुनाया। विधायक पिछले दिनों से अस्वस्थ चल रहे है। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा किसाना मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किसान जमावडा में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अतिथियों का पगडी पहनाकर, बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बाक्स
भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश का किसान खुशहाली की ओर बढ़ रहा है, हरियाणा के किसानों की खुशहाली के लिए किसानों को स्वयं करनी होगी मार्किटिंग, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का व भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण का संदेश पढ़ा। 
बाक्स
जेबे कटी:
इस महासम्मेलन के दौरान मार्के ट कमेटी के चैयरमैन रमेश बैरागी की जेब से मोबाईल निकला, पूर्व सरपंच कैमला की जेब से 5800 रूपये निकले व कली राम नामर्क व्यक्ति का मोबाईल भी जेब से निकाल लिया गया। 



No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...