बीमारी के बाद भी नही कर रहे है आराम, लोगों की समस्याएं सुन रहे है विधायक कल्याण
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
लगभग एक माह के बाद हल्का विधायक एवं हेफैड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण अपने निवास स्थान कल्याण फार्म हाउस कुटेल पहुंच गए है। विधायक को डॉक्टरों ने पूरी तरह आराम करने की सलाह दी हुई है लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने शुक्रवार को सुबह लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्या सुननी शुरू कर दी। हल्के के सैंकड़ों लोग हालचाल जानने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि विधायक हरविंद्र कल्याण को पेट में अचानक इंफेक्शन हो गया। जिससे वे काफी बीमार हो गए। उनको उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाना पड़ा। लगभग 15 दिन तक चंडीगढ़ भर्ती रहे। लेकिन पूरी तरह स्वस्थ न होने के कारण उन्होंने अपना उपचार दिल्ली ए स में करवाया। लगभग एक माह के बाद गुरूवार की रात को हरविंद्र कल्याण कुटेल कल्याण फार्म हाउस पर पहुंच गए। शुक्रवार को सुबह विधायक कल्याण जनता की समस्या सुनने के लिए अपने कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने दर्जनभर से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनी। हल्के से सैंकड़ों ग्रामीण विधायक का हालचाल पूछने के लिए पहुंचें।
जिंदगी से सर्वोपरि है जनसेवा : कल्याण
विधायक के निवास स्थान पर उनका हाल चाल जानने के लिए पहुंचें लोगों ने हल्का विधायक को आराम करने की सलाह दी। लेकिन हल्का विधायक ने लोगों को जवाब देते हुए कहा कि लगभग एक माह के बाद वे अपने निवास स्थान पर पहुंचें है। जिससे उनका समाधान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हल्का की जनता ने जो जि मेदारी सौंपी है उसको निभाने के लिए जिंदगी से सर्वाेपरि कार्य जनता की सेवा करना है।
फोटो केप्शन-कुटेल कल्याण फार्म पर लोगों की समस्या सुनते विधायक हरविंद्र कल्याण
No comments:
Post a Comment