10000

Saturday, 16 September 2017

.करनाल की ताजा ख़बरें -- ---16 -09 -2017




BY...प्रवीण कौशिक 



समापन समारोह के अंतिम दिन जीसीआई क्लब व् मिमानी स्टेम जैन थेरापुटिक्स ने किया संयुक्त कार्यशाला का आयोजन 

अब मरीज की अपनी ही कोशिकाओ से हो सकेगा गंभीर बीमारियों का इलाज। 


आज मिमानी स्टेम जैन थेरापुटिक्स और जेसीआई क्लब की ओर से रेलवे रोड के प्रेम प्लाज़ा में कार्यशाला का आयोजन किया गया स्टेम जैन थेरापुटिक्स सीईओ प्रभु मिश्रा ने करीब 500 लोगो को सम्बोधित करते हुए स्टेम सेल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ कोशिका या मूल कोशिका ऐसी कोशिकाएं होती हैं, जिनमें शरीर के किसी भी अंग को कोशिका के रूप में विकसित करने की क्षमता मिलती है। इसके साथ ही ये अन्य किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में बदल सकती है।वैज्ञानिकों के अनुसार इन कोशिकाओं को शरीर की किसी भी कोशिका की मरम्मत के लिए प्रयोग किया जा सकता है।इस प्रकार यदि हृदय की कोशिकाएं खराब हो गईं, तो इनकी मरम्मत स्टेम कोशिका द्वारा की जा सकती है। इसी प्रकार यदि आंख की कॉर्निया की कोशिकाएं खराब हो जायें, तो उन्हें भी स्टेम कोशिकाओं द्वारा विकसित कर प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इसके बाद मिमानी स्टेम जैन थेरापुटिक्स की निदेशक व् मशहूर डाक्टर प्रियंका मिमानी ने आगामी जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार मानव के लिए अत्यावश्यक तत्व विटामिन सी को बीमारियों के इलाज के उददेश्य से स्टेम कोशिका पैदा करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।अपने मूल सरल रूप में स्टेम कोशिका ऐसे अविकसित कोशिका हैं जिनमें विकसित कोशिका के रूप में विशिष्टता अर्जित करने की क्षमता होती है। क्लोनन के साथ जैव प्रौद्योगिकी ने एक और क्षेत्र को जन्म दिया है, जिसका नाम है कोशिका चिकित्सा। इसके अंतर्गत ऐसी कोशिकाओं का अध्ययन किया जाता है, जिसमें वृद्धि, विभाजन और विभेदन कर नए ऊतक बनाने की क्षमता हो।सर्वप्रथम रक्त बनाने वाले ऊतकों से इस चिकित्सा का विचार व प्रयोग शुरु हुआ था। अस्थि-मज्जा से प्राप्त ये कोशिकाएं, आजीवन शरीर में रक्त का उत्पादन करतीं हैं और कैंसर आदि रोगों में इनका प्रत्यारोपण कर पूरी रक्त प्रणाली को, पुनर्संचित किया जा सकता है। ऐसी कोशिकाओं को ही स्टेम कोशिका कहते हैं।डाक्टर रजत मिमानी ने बताया कि अब स्टेम सेल से संबंधित इलाज के लिए आपको विदेश जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा अब ये इलाज आपको करनाल के मिमानी स्टेम जैन थेरापुटिक्स में ही मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि स्टेम सेल के माध्यम से शरीर में कमजोरी,मधुमेह,लीवर से संबंधित बीमारीया, दिल के रोगो से संबंधित बीमारियो का इलाज किया जा सकता है जोकि भारत जैसे देश में बिलकुल नई तकनीक है लेकिन विदेशो में अधिकतर मरीज इसी प्रणाली का सहारा लेकर अपना इलाज करवाता है जिसके परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। जेसीआई क्लब के प्रधान अंशुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जेसीआई क्लब करनाल की ओर से इलीट सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है तथा आज समापन समारोह के कार्यक्रम में मिमानी स्टेम जैन थेरापुटिक्स व् स्टेम जैन थेरापुटिक्स के सीईओ द्वारा संयुक्त तौर पर स्टेम जैन कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमे करनाल के करीब 500 व्यक्तियों ने भाग लेकर जेसीआई की इस कार्यशाला को न केवल कामयाब बनाया बल्कि इस नई प्रणाली से किस तरह आप अपने वर्षो पुराने रोगो को भी दूर कर सकते है।  


 अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने की बैठक
करनाल, 16 सितम्बर।
 भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सचिव सुनील राणा गांगर ने की। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के कई कार्यकत्र्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने गांव काछवा, कुडक़, जटपुरा, सगगा समेत अन्य गांवों का दौरा कर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सचिव सुनील गांगर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ओर करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रदेश की जनता खुश है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी के रूप में हमें अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। जिन्होंने देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारत का नाम चमकाया। सुनील राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण ही भारत की अलग पहचान है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त का भी नारा दिया। भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग खुशहाल है। इस अवसर पर सुनील, सिल्ला, बनारसी दास, साहब सिंह, राजिंद्र, विक्रम, अशोक, पवन, पूर्ण सिंह, राजा राम समेत कई कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।




आदि शक्ति माँ झण्डेवाली सेवा समिति सदस्यों की ओर से बीते कई दिनों से प्रभातफेरी निकाली
करनाल, 16 सितम्बर 2017 : 
आदि शक्ति माँ झण्डेवाली सेवा समिति सदस्यों की ओर से बीते कई दिनों से प्रभातफेरी निकाली जा रही है, जिसमें श्रद्धालुओं की ओर से महामाई का गुणगान किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु मां की पालकी
के समक्ष माथा टेक भारी संख्या में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। समिति के प्रधान राजेश लाम्बा ने बताया कि आज प्रभातफेरी का शुभारंभ हरीश चुघ, न्यू प्रेम नगर से पूजा अर्चना करके मां भगवती की पावन ज्योत प्रज्जवलित

करके प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। पालकी का विश्राम प्रेम नगर में हरीश मक्कड़ के निवास पर विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ।
माँ की महिमा का गुणगान भजन गायक मिन्टू दीवाना, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र बब्बल, सुरेन्द्र आहुजा ने किया। इक तू सच्ची सरकार माँ झण्डेवाली, सच्चा तेरा दरबार माँ झण्डेयावाली..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है पर
झूम उठी संगत। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राजेश लाम्बा, अरुण शर्मा, राजीव मुंजाल, शंटी गुलाटी, अनिल बहल, राजेश कथूरिया, सुरेन्द्र बब्बल, सुरेन्द्र खुराना, विरेन्द्र आर्य, सिमरन लाम्बा, सविता शर्मा, सुमन गुम्बर, राजेश
शर्मा, मिंटू दीवाना, महेन्द्र शर्मा, मनमोहन लाल, विनोद चुघ, विनोद बाली, अनिल सहगल, कपिल ढल, अजीत, अमित मुंजाल, देवेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।




मासिक बैठक 


आयोजित
करनाल।
आल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्ज एण्ड रिटायरिज करनाल सर्कल के सदस्यों की मासिक बैठक एसोसिएशन के कार्यालय में भूतपूर्व मुख्य प्रबंधक तेजपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के जनरल सैक्रेटरी महेन्द्र राठी ने सदस्यों को पेंशन अपडेशन, मैडिकल इंश्योरेंस और रिटायरिज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 
इस अवसर पर एसोसिएशन की परम्परा अनुसार पूर्व एजीएम नरेन्द्र शर्मा का जन्मदिवस मनाया गया। केक काट कर सदस्यों ने नरेन्द्र शर्मा को अच्छे सेहत और लम्बे जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नरेन्द्र सिक्का, डीआर भुटानी, जोगिन्द्र सिंह, विरेन्द्र गाबा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


ओजोन परत को बचाने के लिए करे पौधा रोपण:-विजेन्द्र 
करनाल 16 सितम्बर,
राजकीय कन्या माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल के प्रांगण में वन विभाग के प्रचार एवं शिक्षा परिमंडल पंचकुला की और से ओजोन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि वन मंडल अधिकारी करनाल विजेन्द्र सिंह थे। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी करनाल व प्रधानाचार्य शोभा चौहान ने स्कूल के प्रांगण में पौधा रोपण किया। 
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी ने बच्चों से अनुरोध किया कि वे ओजोन परत को बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उनका संरक्षण करें ताकि प्रदुषण की मार कम हो सकें और ओजोन को प्रदुषण रूपी खतरों से बचाया जा सकें। इस सम्बंध में मंडलीय प्रचार अधिकारी धर्मवीर ने ओजोन परत पतली व उसमें छेद होने के कारण तथा उसे बचाने बारे विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य शोभा चौहान ने बच्चों को वन विभाग द्वारा बताई गई टिप्स को अपनाने का संदेश दिया तथा बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया तथा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। एमके मिगलानी ने मंच का संचालन किया।
इस अवसर प्रचार एवं शिक्षा विग पंचकुला की ओर से बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग तथा बंटी ट्री फिल्म दिखाकर पर्यावरण शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विभाग द्वारा वानिकी लिखित प्रश्रोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर शालू, द्वितीय स्थान पर नेहा व वनिका तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाली मोनिका को वन मंडल अधिकारी द्वारा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में वन राजिक अधिकारी महेश, मंडलीय प्रचार अधिकारी अम्बाला धर्मवीर तथा स्कूल के नरेश चन्द्र, इन्दिरा, अनिता बाल्याण, उमा जिंदल तथा वन विभाग के सुभाष, अमरीक, संदीप तथा स्कूल के लगभग 700 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई तथा बच्चों को वन विभाग की ओर से प्रचार सामग्री भी बांटी गई।  


अवशेषों को जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही 
करनाल 16 सितम्बर,
जिलाधीश डा0 आदित्य दहिया ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के अन्र्तगत आदेश जारी किए है कि करनाल जिला की सीमा के अन्दर धान की फसल की कटाई के पश्चात शेष बचे अवशेषों को जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आदेशों में कहा गया है कि इन अवशेषों को जलाने से प्रदुषण पैदा होता है जोकि मनुष्य के स्वास्थ्य घातक है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ धारा आईपीसी 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।  यह आदेश आज से प्रभावित होकर आगामी दो महीने तक जारी रहेगें।


आंखों की सही देखभाल ही आंखों की सुरक्षा
लक्ष्य जनहित सोसायटी द्वारा आयोजित कैंप में बोले डा. रोहित सरदाना
करनाल: 
लक्ष्य जनहित सोसायटी द्वारा विर्क अस्पताल के सहयोग से जुंडला गेट में नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक दिनेश बक्शी ने की। इस अवसर पर विर्क अस्पताल के चिकित्सक रोहित सरदाना ने मरीजों की आंखों का चैकअप किया और मरीजों को आंखों की बीमारियों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आंखों की सही देखभाल ही आंखों की सुरक्षा है। इसलिए आंखों को दिन में दो से तीन पर गुनगुने पाने से साफ करना चाहिए तथा आंखों में कोई परेशानी आने पर तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से उपचार कराना चाहिए। वहीं, इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंची महिला एवं बाल कल्याण समिति की सुरक्षा अधिकारी सुमन नैन ने बताया कि हमें खासकर महिलाओं व बच्चों को अपनी सुरक्षा को लेकर सदैव जागरूक रहना चाहिए। संस्था के प्रधान जसपाल तुली ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करना है।
इस अवसर प्रधान जसपाल तुली, सोनू मिश्रा, तिजेंद्र, सुदर्शन शर्मा, पीआर नाथ, सुमन आदि मौजूद रहे।    


ÅUþæ´âÂæðÅüUÚUæð´ ·¤è ãUÇ¸ÌæÜ â׿#
·¤ÚUÙæÜÐ
 âè°× çâÅUè ×ð´ ©UžæÚUè ãUçÚUØæ‡ææ ·ð¤ Åþæ´âÂæðÅüUÚUæð´ ·¤è ãUÇ¸ÌæÜ ÂýÎðàæ ÂçÚUßãUÙ ×´˜æè ·ë¤c‡æ Â´ßæÚU âð ×éÜæ·¤æÌ ·ð¤ ÕæÎ â׿# ãUæð »§üUÐ ¥æðßÚUÜæðÇU ·ð¤ ×égð ÂÚU ©UžæÚUè ãUçÚUØæ‡ææ ·ð¤ ÅUæ´âÂæðÅüUÚUæð´ Ùð çÂÀUÜð ÌèÙ çÎÙ âð ÚUæCþUèØ ÚUæÁ׿»ü çSÍÌ ¥ËȤæ çâÅUè ·ð¤ »ðÅU ·ð¤ âæ×Ùð ŠæÚUÙæ Îð ÚU¹æ ÍæÐ àæçÙßæÚU ·¤æð ãUçÚUØæ‡ææ ·ð  ÂçÚUßãUÙ ×´˜æè ·ë¤c‡æ Â´ßæÚU ·ð¤ ·¤ÚUÙæÜ ¥æ»×Ù ÂÚU ×´˜æè Ùð ÅUæ´âÂæðÅüUÚUæð´ ·¤æð ÕéÜæØæÐ çߟææ× »ëãU ×ð´ ×´˜æè ·ð¤ âæÍ ãéU§üU ÕæÌ¿èÌ ·ð¤ ÕæÎ ÅUþæ´âÂæðÅüUÚUæð´ Ùð ãUÇ¸ÌæÜ â׿# ·¤ÚUÙð ·¤æ Èñ¤âÜæ çÜØæÐ çߟææ× »ëãU ×ð´ ŠæÚUÙð ·¤æ ÙðÌëˆß ·¤ÚU ÚUãðU °ÇUßæð·ð¤ÅU ÁðÂè àæð¹ÂéÚUæ ·ð¤ ÙðÌëˆß ×ð´ ÂýÎðàæ ·ð¤ çßçÖóæ çÁÜæð´ âð Âãé´U¿ð Åþæ´âÂæðÅüUÚU ×´˜æè âð ç×ÜðРÁðÂè àæð¹ÂéÚUæ Ùð ÂçÚUßãÙ ×´˜æè ·¤ô â×SØæ âð ¥ß»Ì ·¤ÚUßæØæÐ ÁðÂè Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ¥´ÇÚUÜôÇ ¿ÜæÙð ·Ô¤ çܰ Á»ã-Á»ã Ï×ü·¤æ´ÅUð Ü»æ° ÁæÙð ¿æçãU°´Ð §â ÕæÌ¿èÌ ·Ô¤ ÎõÚUæÙ ÂçÚUßãÙ ×´˜æè Ùð ww çâÌ´ÕÚU ·¤ô âÖè Åþæ´âÂôÅUüÚUô´ ·¤ô ¿´Çè»É¸ ÕéÜæØæ ãñÐ Áãæ´ ÂÚU Åþæ´âÂôÅUüÚU ·¤ç×àÙÚU Öè âæÍ ãô´»ðÐ ÂçÚUßãÙ ×´˜æè Ùð Åþæ´âÂôÅUüÚUô´ ·¤ô ¥æEæàæÙ ÎðÌð ãé° ·¤ãæ ç·¤ ßð ¥ÂÙè ãUÇ¸ÌæÜ â׿# ·¤ÚU ¥ÂÙð ·¤æ× ·¤æð àæéM¤ ·¤ÚÔ´UÐ §â ÎõÚUæÙ âÖè ·¤è âã×çÌ âð ãUÇ¸ÌæÜ â׿# ·¤ÚU Îè »§üUÐ Åþ´UæâÂæðÅüUÚUæð´ Ùð ·¤ãUæ ç·¤ Á»ã-Á»ã Ùæ·Ô¤ Ü»æ° Áæ°´»ð ¥õÚU Áô Åþ·¤ ߿ܿ Ȥ^æ Ü»æ ·¤ÚU ·Ô¤ ¥æ°»æ ÌéÚU´Ì ¥æÚU.ÅUè.¥ô ¥çÏ·¤æçÚUØô´ âð ç×Ü·¤ÚU ©Ù·¤æ ¿ÜæÙ ·¤ÚUßæØæ Áæ°»æÐ

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित 
करनाल, 16सितंबर
सर्व शिक्षा अभियान के तहत करनाल स्थित लडक़ों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम की छठी से आठवीं कक्षा तक की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने उत्साह के साथ हिस्सेदारी की। कार्यक्रम का संयोजन सर्व शिक्षा अभियान की सहायक परियोजना संयोजक अंजू कौड़ा ने किया। समापन समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता बसीन ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके हौंसला बढ़ाया।
हिन्दी वर्तनी प्रतियोगिता के सातवीं कक्षा वर्ग में गंगाटेहड़ी पोपड़ा की मंजू, आठवीं कक्षा में सेक्टर छह के राजकीय स्कूल की सोनिया और छठी कक्षा में कोहंड स्कूल के अमन रावल ने पहला स्थान प्राप्त करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता के छठी कक्षा वर्ग में सालवन के कन्या स्कूल की की रीतू, सातवीं कक्षा में जूंडला के राजकीय कन्या स्कूल की काजल और आठवीं कक्षा में सालवन स्कूल की अंकिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता के छठी कक्षा में सालवन स्थित लडक़ों के राजकीय स्कूल के अभिषेक, सातवीं में नीलोखेड़ी राजकीय स्कूल की रिया और आठवीं कक्षा में जूंडला कन्या स्कूल की खुशी पहले स्थान पर रही। अंग्रेजी स्पेल बी प्रतियोगिता की छठी कक्षा में तरावड़ी मॉडल स्कूल के हेमंत, सातवीं कक्षा की मुस्कान और आठवीं कक्षा की अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। विभिन्न स्पर्धाओं के निर्णायक मंडल में हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, सुमन सुलेख, प्रवेश कुमारी, राजबीर सिंह, शैली, रेखा, सुनीता, श्रुति, रेखा भारती, रमनदीप, सुषमा, बिजेन्द्र सिंह व नरेश मीत शामिल रहे। एबीआरसी युगल किशोर, ललित कुमार, मंजीत सिंह, अराधना, सविता, कविता, कुसुम, पूनम, आशा, हेमा, विनय व शिल्पी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया। 



स्वच्छ भारत को लेकर जो प्रोजेक्टस चल रहे हैं, स्कोच उनसे जुड़ी गतिविधियों की पहचान कर उनका मुल्याकंन करती है
करनाल 16 सितंबर,      
   उत्तर भारत का सबसे साफ षहर, स्मार्ट सिटी और खुले में षौच से मुक्त जैसी उपलब्धियों से अलंकृत होने के बाद अपने षहर ने नाईट स्वीपिंग में अलग पहचान बनाकर देष की एक जानी-मानी संस्था ‘‘स्कोच‘‘ से अवार्ड हासिल कर एक ओर उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूषन क्लब ऑफ इण्डिया के सभागार में गत दिनों आयोजित एक समारोह में, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगर निगम करनाल को यह सम्मान दिया। निगम की ओर से मुख्य अभियंता अनिल मेहता ने, ‘‘ऑर्डर-ऑफ-मेरिट‘‘ अवार्ड हासिल किया। 
नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि देष में स्वच्छ भारत को लेकर जो प्रोजेक्टस चल रहे हैं, स्कोच उनसे जुड़ी गतिविधियों की पहचान कर उनका मुल्याकंन करती है। मुल्याकंन में ऐसी इनोवेटिव गतिविधियों को षामिल किया जाता है, जो अपने-आप में अलग होती हैं। संस्था द्वारा करनाल में गत एक वर्श से हो रही नाईट स्वीपिंग को सराहा गया, जो नगर निगम द्वारा षुरू की गई थी। यह संस्था देष में इस तरह की गतिविधियां षुरू करने वाले पब्लिक व प्राईवेट सैक्टर, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेषन, ऑटोन्मस बॉडी, सर्विस व सोल्युषन प्रोवाईडर तथा स्पैषल पर्पस व्हीकल इत्यादि से जुड़ी कारगुजारी को परखकर अवार्ड के हकदारों को नोमीनेट करती है। इसी के तहत वर्श 2017 के अवार्डों में करनाल को टॉप 50 में षामिल होने के लिए चुन कर सम्मानित किया गया। 
उन्होने बताया कि अवार्ड के लिए चुने जाने से पहले संस्था द्वारा बम्बई स्टॉक एक्सचेज के हाल में करीब 20 कॉर्पोरेट/बॉडीज़ से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। उपस्थित सभी की ओर से अपनी-अपनी उपलब्धियों पर प्रैज़न्टेषन दी गई। प्रैज़न्टेषन के बाद एक न्यायपीठ (जुरी) अपनी वोटिंग से अवार्ड के हकदार का नाम तय करती है। परिणाम स्वरूप करनाल नगर निगम की नाईट स्वीपिंग पर दी गई प्रैज़न्टेषन को आधार मानकर इसे अवार्ड के लिए चुना गया। उल्लेखनीय है कि राश्ट्रीय स्तर की उक्त संस्था से नाईट स्वीपिंग के लिए अवार्ड हासिल करने वाला करनाल प्रदेष का एकमात्र षहर है।  
गौरतलब रहे कि करनाल ने करीब 1 वर्श पहले नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने अपनी इनोवेटिव सोच और निर्णय के चलते षहर में नाईट स्वीपिंग षुरू की थी, जिसके अप्रत्याषित परिणाम रहे और जो अब तक जारी है। यही नहीं केन्द्र व राज्य सरकार के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों द्वारा इसे बेहद सराहा गया, जो स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में मील का पत्थर साबित हुई। इसे लेकर नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। दूसरी ओर करनाल से सीख लेकर प्रदेष के दूसरे षहरों में भी नाईट स्वीपिंग षुरू हुई। 


पहली बार विश्वकर्मा जयंती सोनीपत में 17 सितम्बर 2017 को 
करनाल : 
 विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय सचिव सतीश पांचाल की अध्यक्षता में जुण्डला गेट धर्मशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सतीश पांचाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पहली बार विश्वकर्मा जयंती सोनीपत में 17 सितम्बर 2017 को मनाने जा रही है। यह जयंती समारोह नई अनाज मंडी सोनीपत में प्रात: 11 बजे शुरु होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी होंगे, विशिष्ट अतिथि कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री, श्री नायाब सैनी कैबिनेट मंत्री तथा संयोजक राम चंद्र जांगड़ा चेयरमैन बैकवर्ड उत्थान होंगे। सतीश पांचाल ने देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।    
आज की मिटिंग में मुख्य रूप से प्रधान रामपाल पांचाल अध्यक्ष, ओम प्रकाश जांगड़ा जरनल सैकेट्री, हरस्वरूप धीमान कैशियर, सत्य नारायण पांचाल उपप्रधान, ओम प्रकाश धीमान, चरण दास धीमान, धर्मपाल जांगड़ा, शाम लाल धीमान, राजेन्द्र पांचाल, जय भगवान पांचाल, पृथ्वी पांचाल, सतबीर पांचाल, सुशील पांचाल, कैशो राम, जगदीश जांगड़ा, कृष्ण लाल जांगड़ा, देसराज जांगड़ा कर्ण विहार धर्मशाला विश्वकर्मा पांचाल, प्रमोद पांचाल, राम कुमार पांचाल, सुनील पांचाल, सूरज नगर शुगर मिल के सामने विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला, सुभाष पांचाल, रमेश पांचाल, नाथी पांचाल, डा. राकेश, दीपक पांचाल आर.के. पूरम, सत्य नारायण, मदन पांचाल, शिव कुमार पांचाल, ईश्वर पांचाल, बाबू राम धीमान, रमेश धीमान आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...