मुख्यमंत्री ने इन्द्री में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी करीब 65 करोड रुपये की सौगात--
इन्द्री शहर में बाई पास, कुंजपुरा में रैस्ट हाऊस, धनौरा एैक्सप पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा करीब एक दर्जन सडक़ों का होगा कायकल्प ।
मुख्यमंत्री का रोड शो में गांव खानपुर, फुसगढ़ व इन्द्री शहर में मंत्री कर्णदेव काम्बोज सहित सैकडों लोगों ने किया जोरदार स्वागत।
इन्द्री में अग्रसेन जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत।
इन्द्री, 24 सितम्बर,प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री रविवार को इन्द्री शहर में अग्रसेन सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन्द्री क्षेत्र के गांव खानपुर, फुसगढ़ व इन्द्री शहर में रोड शो के दौरान फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इन्द्री में प्रवेश करते ही सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अग्रसेन सभा भवन में पौधारोपण किया तथा केनरा बैंक की एटीएम वैन के माध्यम से अपने खाते से 1100 रुपये की राशि निकालकर इस सेवा का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री ने यह राशि मौके पर उपस्थित एक कन्या को दान स्वरूप भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन एक सच्चे समाज सुधारक थे, वह जीवन भर दीन-दुखियों, जरूरतमंद तथा गरीब लोगों की सेवा में लगें रहे तथा उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। हमें भी उनके दिखाई रास्ते पर चलकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में ही इन्द्री के विधायक एवं मंत्री कर्णदेव काम्बोज की मांगों को स्वीकार करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नही है। हरियाणा सरकार को बने तीन साल हो गए है और इस अवधि के दौरान प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है। प्रदेश में उनके द्वारा तीन बार भ्रमण किया गया है, इस भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रत्येक विधान सभा में 200 से 300 करोड रुपये विकास कार्यों के लिए दिए है। इन्द्री विधान सभा क्षेत्र विकास के लिए भी उन्होंने विकास रैली के माध्यम से करीब 300 करोड रुपये की घोषणा की थी, जिनमें से अधिकतर विकास कार्य पूरे हो गए है। मुख्यमंत्री नेे विधायक की मांग पर कार्यक्रम के माध्यम से इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 65 करोड रुपये के विकास कार्यों को मंजूर देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी इन्द्री के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, योगेन्द्र राणा, अग्रसेन सभा के प्रधान नीरज मंगला, सुभाष जिंदल, प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र जिंदल, जगदीश गोयल, संजीव गोयल, नीरज गर्ग, जयपाल बंसल, इन्द्री क्षेत्र के मंडल के अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, नन्दलाल पांचाल, कवलजीत मढ़ान, भाजपा नेता रघबीर बतान, सुनील खेडा, रणबीर गोयत, महेन्द्र पाल तोमर, राकेश गुढ़ा, सुरेन्द्र चौहान, डा0 अनिल, संदीप ब्याना, नाथी राम फुसगढ़ के अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एसडीएम मनीषा शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के निवास सैक्टर 13 में पहुंचकर उनके छोटे भाई के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और दुखी परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। गौरतलब है कि पिछले दिनों मनोज वधवा के छोटे भाई का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता, जिला प्रशासन के उच्च अधिकारीगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment