हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण के निर्देश पर
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण के निर्देश मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी ने नई अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं को जाना साथ ही उन्होंने विधायक के दिशा-निर्देशों के बारे में अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया। उन्होंने कहा कि किसी किसान को प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। यदि किसी किसान को मंडी में धान संबंधी कोई समस्या है तो वे अधिकारियों से बात करें। यदि उनकी समस्या को ठीक प्रकार से नही सुना जाता है तो वे किसी भी उनसे मिल सकते है। शुक्रवार को हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण के निर्देश पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी ने सचिव नरेश मान व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ् नई अनाज मंडी में धान की स्थिति की जानकारी हासिल की। चेयरमैन ने धान की ढेरियों का निरीक्षण किया और किसानों से रूबरू हुए।
इस मौके पर गुलाब सिंह, बिरम पाल,सचिव नरेश मान,सरजीव विग,अरविन्द सुपरवाईजर, अशोक शर्मा सुपरवाईजर,ओम पाल राणा सुपरवाईजर व अन्स मौजूद रहे।
उन्होंने कहा किविधायक हरविंद्र कल्याण के साफ निर्देश है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और किसान को किसी भी प्रकार से दिक्कत नही आने दी जाएगी। उन्होंने विधायक द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों में कार्य करती है। सरकारी खरीद शुरू होने के बाद से ही किसानों को उनकी धानों को उचित मूल्य मिल रहा है। जहां पहले किसानों की धान 2200 रुपए प्रति किवंटल के हिसाब से बिक रही थी, वहीं अब किसानों की धान 2800 के आस पास बिक रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों की किसानों की हितेषी है और इसलिए मोदी सरकार ने किसान बीमा फसल योजना चलाई हुई है। अगर किसी किसान की फसल खराब होती है, तो उसको आर्थिक नुकसान नही उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या किसान को आए तो वे उनसे स पर्क करें।
No comments:
Post a Comment