10000

Thursday, 5 October 2017

भाजपा किसान मोर्चा के एक नेता ने नई अनाज मंडी का दौरा किया


घरौंडा : : प्रवीण कौशिक
भाजपा किसान मोर्चा के एक नेता ने नई अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों की समस्याएं सुनी। साथ ही, उन्होंने धान की तुलाई करने वाले कांटों की भी जांच की। नेता ने किसानों को कहा कि सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई है, उनका लाभ उठाएं। यदि अनाज मंडी में किसी प्रकार की गड़बढ़ की जाती है या फिर किसानों को किसी प्रकार की समस्या है तो वे उनसे सम्पर्क कर सकते है। किसानों की समस्याओं का हल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। 
गुरूवार को नई अनाज मंडी में भाजपा किसान मोर्चा के नेता ने मार्किट कमेटी सचिव नरेश मान व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडी मंडी का दौरा किया। उन्होने कहा कि मंडी में धान की आवक जोरों पर है। किसानों को उनकी मेहनत व धान का उचित दाम मिल रहा है। जहां 1509 किस्म धान के रेट 2700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है, वहीं पीआर का रेट भी किसानों को 100 रुपए ज्यादा मिल रहा है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत मंडियों में न आए, इसके लिए वे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मंडियों का दौरा कर रहे और किसानों की समस्याओं को सुन रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार कदम कदम पर किसानों के हित का ध्यान रखकर योजनाएं तैयार कर रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना भी, किसानों के हित में ही चलाई है, लेकिन कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर योजना को किसानों तक नही पहुंचनें दे रहे है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया किया वे किसी भी स्थिति में लोगों के बहकावे में न आए और किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को किसी प्रकार की समस्या है, तो उनसे मिलकर बात कर सकते है। किसी प्रकार की दिक्कत किसानों को नही आने दी जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...