भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि अनाज मंडी में धान का सीजन पीक पर है। किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम मिल रहा है, पिछली सरकारों में कभी नही हुआ। प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एक किसान हितैषी नेता है। जिन्होंने किसानों के लिए हितकारी योजनाएं चलाई। मोर्चा के एक नेताा नई अनाज मंडी का दौरा करने के लिए पहुंचें थे। उन्होने नई अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों से रूबरू भी हुए। साथ ही उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है और अन्नदाता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही आनी चाहिए।
उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि किसी किसान को धान की बिक्री में परेशानी आ रही है तो उनसे सम्पर्क कर सकते है। किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या नेता के बहकावे में न आए और योजनाओं का लाभ उठाए। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने धान के अवशेषों में आग न लगाए। अवशेषों में आग लगाने से जहां भूमि में मौजूद मित्र कीट मर जाते है, वहीं पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचता है। इसलिए धान के अवशेषों में आग न लगाए। इस मौके पर अशोक शर्मा, मार्केंट कमैटी के उप चैयरमैन सुरेन्द्र जैन, रिेकू राणा व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment