10000

Saturday, 14 October 2017

करनाल रेंज के आई.जी. सुभाष यादव ने घरौंडा पुलिस थाने में नवनिर्मित पुलिस मित्र कक्ष का निरीक्षण किया

घरौंडा : 14 अक्तूबर--PARVEEN KAUSHIK
 करनाल रेंज के आई.जी. सुभाष यादव ने घरौंडा पुलिस थाने में नवनिर्मित पुलिस मित्र कक्ष का निरीक्षण किया। आईजी ने मित्र कक्ष का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए। आई.जी. के थाना में प्रवेश करते ही सभी पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। 
शनिवार को आई.जी. सुभाष यादव ने घरौंडा थाने में पहुंंचें। जहां उन्होंने पुलिस थाने के साथ-साथ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से बनाए जा रहे मित्र कक्ष का भी जायजा लिया। आई.जी. सुभाष यादव ने  पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों को जल्द से जल्द मित्र कक्ष का कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए। आईजी पुलिस थाने में घंटेभर से ज्यादा रूके और उन्होंने थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह से भी थाने की गतिविधियों और कार्याे की जानकारी ली। आईजी सुभाष यादव ने कहा कि मित्र कक्ष की शुरूआत होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पुलिस थाने में पोसपोर्ट, हथियार लाइसेंस, नौकरी वैरिफिकेशन व अन्य छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को ईधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। ये सभी कार्य मित्र कक्ष में ही एक ही छत के नीचे हो सकेंगे।  
यहां बन रहे है मित्र कक्ष-
विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुलिस विभाग लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए घरौंडा, मधुबन, सिविल लाइन करनाल, महिला थाना करनाल, बुटाना, इंद्री, असंध व एसपी हेडक्वाटर मित्र कक्ष बनाए जा रहे है। जिनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
1 नवंबर को शुरू हो सकते हैं मित्र कक्ष -
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस विभाग लोगों की सहुलियत के लिए मित्र कक्ष बनवा रहा है। यह सुविधा एक नवंबर को शुरू हो सकती है। इसके लिए प्रयास जारी है। मित्र कक्ष को अंतिम रूप देने के लिए यहां फिनिशिंग का काम चल रहा है। मित्र कक्ष कंपाउंड पूरी तरह एसी होगा। बताया जा रहा है कि इन मित्र कक्षों का उद्घाटन या तो प्रदेश मुख्यमंत्री या फिर हरियाणा डीजीपी कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...