10000

Thursday, 5 October 2017

शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

घरौंडा : : प्रवीण कौशिक
शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वाल्मीकि जयंती पर कहीं भंडारे लगाए गए तो कहीं शोभा यात्राएं निकाली गई। शहर में युवा संगठन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर शोभा यात्रा को रवाना किया। सतमुख्यअतिथि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण जैसी महान रचना की। हमें उनके दिखाए सद्मार्गो का अनुसरण करना चाहिए। 
गुरूवार को युवा संगठन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जिलाध्यक्ष महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर आशीर्वाद लिया। जिलाअध्यक्ष ने फीता काटकर जयंती समारोह एवं शोभा यात्रा की शुरूआत की। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड़, विश्वकर्मा चौंक, मंडी मनीराम, तकिया बाजार, एसडी मंदिर चौंक, मेन बाजार से होती हुई वाल्मीकि मंदिर में स पन्न हुई। शोभा यात्रा में महर्षि वाल्मीकि जी की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि, डॉ. बीआर अम्बेडक़र की सुंदर सुंदर झाांकिया निकाली गई है। 






मुख्यअतिथि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान व्यक्तित्व के साथ-साथ एक महान रचयिता भी थे। जिन्होंने रामायण के रचना कर भगवान श्रीराम के जीवन लोगों को परिचित करवाया। रामायण हिंदुओं के पवित्र ग्रंथों में से एक है। महर्षि वाल्मीकि ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को एकजुटता व पुण्यकर्म करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर पार्षद विक्रमजीत चौहान, पूर्व नपा चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, पार्षद रामकिशन, नम्बरदार मलखान सिंह, सुरेश, काका, बिट्टू, पवन कुमार, अमित, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...