जनहितैषी, कर्मचारी हितैषी व किसान हितैषी योजनाओं से हर वर्ग खुश है :कृष्ण पाल गुर्जर
घरौंडा : 29 अक्तूबर: प्रवीण कौशिक
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता का प्राथमिक कर्तव्य है और इस कर्तव्य को हमें पूरी तनमयता से निभाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गुर्जर रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय कल्याण कुटेल फार्म पर कुछ समय के लिए रूके थे। यहां पहुंचनें पर हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने विधायक हरविंद्र कल्याण का कुशलक्षेम जाना। साथ ही, जनसेवा के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की बात कही। गुर्जर ने विधायक से विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा की। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कैबिनेट मंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का विशेष आशीर्वाद घरौंडा विधानसभा की जनता पर है और उनके मार्गदर्शन में विकास कार्य हो रहे है। साथ ही, कई बड़ी योजनाएं भी पाइप लाइन में है। वहीं कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सभी क्षेत्र को एक आंख से देखते है। प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। जनहितैषी, कर्मचारी हितैषी व किसान हितैषी योजनाओं से हर वर्ग खुश है। किसानों को अबकी बार उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को कार्य करना होगा। साथ ही पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, तभी संगठन को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, घरौंडा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, बरसत मंडल महामंत्री बिजेन्द्र कुमार,मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो केप्शन-कल्याण कुटेल फार्म पर विधायक हरविंद्र कल्याण व कार्यकर्ताओं से बातचीत करते केबिनेट मंत्री
No comments:
Post a Comment