10000

Friday, 27 October 2017

छात्रों ने लगाया विधायक के समक्ष समस्याओं का अम्बार

विधायक जी,हमारे स्कूल में बहुत समस्याएं है। उनका निवारण कराया जाएं।
विधायक ने छात्राओं को दिया आश्वासन,अगले सत्र तक सभी समस्याओं का होगा निवारण।
घरौंडा-प्रवीण कौशिक 
हलका विधायक अध्यापक की कुर्सी पर बैठे,बच्चों ने किए ताबड़तोड सवाल। विधायक जी,हमारो स्कूल में छात्राओं के लिए अलग से टॉयलेट नही है, बदबू से भरा पानी पीने पर मजबूर है, न बिजली है,न ही खेलने के लिए सामान है और  प्ले ग्राउंड भी कच्चा है। क्या बताएं विधायक जी हमारी बहनें राजकीय महाविधालय ज्ञानपूरा में पढऩे जाती है,उनको के लिए बस तक की सुविधा नही है। यह कहना है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्राओं का। विधायक को अपने बीच देख छात्राओं ने स्कूल की सभी कमियों को एक-एक करके बताया। विधायक कल्याण ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि मार्च 2018 तक सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
शुक्रवार को हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण गांव बसताडा में सड़क का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। शिलान्यास करने के बाद हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने अपना रूख राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की और कर लिया। उन्होंने से पहले बच्चों के लिए बनने वाले मिड डे मिल का निरीक्षण और बाद में पूरे स्कूल का बारीकी से निरीक्षण किया। स्कूल में आ रही समस्याओं को लेकर स्कूल की मुख्याध्यापिका संतोष धीमान,पीटीआई धनश्याम,मास्टर अनिल शास्त्री ने एक ज्ञापन को विधायक को सौपा। ज्ञापन में मुख्याध्यापिका संतोष धीमान ने भी पीने के पानी की समस्या के साथ-साथ स्कूल में इंटरलोक टाईलें लगवाने की मांग की। बाद में विधायक बच्चों की क्लास में गए और लगभग एक घंटे तक उनके बीच रहे। उन्होंने पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के बारे में बच्चों से जानकारी ली। छात्राओं ने  बेहिचक अपनी समस्या विधायक के सामने रखी। छात्राओं को कहना है कि विधायक जी,स्कूल का कच्चा ग्राउंड है। जिससे खेलने में भारी परेशानी आ रही है। पीने का पानी बिल्कुल खराब है। वॉलीवाल व बेडमिटंन खेलने के लिए सामान नही है। यहां तक छात्राओं के लिए अलग से टायलेट नही है। विधायक कल्याण ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि अगले सत्र तक सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्होंने स्कूल में होने वाली कार्यक्रमों में प्रथम आने के बारे में जानकारी ली,तो अध्यापकों ने बताया कि सभी गतिविधियों में छात्राएं अग्रणी है। बाद में विधायक हरविंद्र कल्याण ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश की सभी गतिविधियों में अग्रणी है। उन्होंने बच्चों को आचरण का पाठ पढ़ाते हुए कहा हि सुबह उठकर अपने माता पिता के पाव छू कर आशीर्वाद लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...