सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना, पुलिस ने किया चारों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
घरौंडा :प्रशान्त
महिलाओं के एक शातिर चोर गिरोह ने दिन दिहाड़े एक ज्वैलर्स की आंखों में धूल झोंककर ढाई लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। कुछ ही मिनटों में हुई चोरी की इस घटना ने ज्वैलर्स के होश उड़ा दिए। शातिर महिलाओं की यह कारगुजारी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद गई। पीडि़त ज्वैलर्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर महिलाओं के गिरोह तक पहुंचनें का प्रयास कर रही है।
शहर की मंडी मनीराम में आनंद जैन की राधिका डायमंड एंड ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है। रोजाना की तरह आनंद जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन दुकान पर बैठे हुए थे। शाम करीब छह बजे दो महिलाएं दुकान के अंदर दाखिल हुई। दोनों महिलाओं ने मुहं ढका हुआ था। महिलाओं ने ज्वैलर्स को सोने की बालियां व अंगूठी दिखाने की बात कही। ज्वैलर्स और उनकी पत्नी ने महिलाओं के सामने अंगूठी व बालियों के बॉक्स खोलकर रख दिए। इसी दौरान एक महिला उठकर कुछ सामान लाने के बहाने बाहर चली गई और दुकान के नजदीक खड़ी अपनी दो महिला सार्थियों को ज्वैलरी शॉप में घुसने का ईशारा किया।
थोड़ी दे बाद दुकान से बाहर गई महिला भी वापिस लौट आई और इन चारों शातिर महिलाओं ने ज्वैलर्स को गहने दिखाने में उलझा लिया। तभी एक महिला ने उनके हाथ से जबरदस्ती गहनों का बॉक्स ले लिया। बाकी तीनों महिलाओं ने ज्वैलर्स और उसकी पत्नी को बातों में उलझा लिया। जो बॉक्स महिला के पास था वह उन्होंने वापिस ले लिया था। इसी बीच महिलाओं ने एक बॉक्स गायब कर दिया और कुछ देर बाद महिलाएं बिना कुछ खरीदे आनन-फानन में दुकान से बाहर निकल गई।
दूसरी दुकान में बैठे नौकर की थी महिलाओं पर नजर-
ज्वैलरी शॉप के पास लोहे की दुकान में बैठा आनंद जैन का नौकर सुभाष इन महिलाओं की हरकतों पर नजर रख रहा था। जैसे ही महिलाएं जल्दबाजी में बाहर निकली तो उसने इन महिलाओं का शक के आधार पर पीछा किया और इन्हें अराईपुरा रोड के अंडरपास तक जाते देखा। सुभाष के पास कोई मोबाइल फोन न होने की वजह से वह आनंद जैन को फोन न कर सका और ज्वैलर्स को बताने के लिए वापिस दुकान पर आ गया। सुभाष ने जैन को गहनों के बॉक्स चैक करने के लिए कहा। जब काउंटर की जांच की गई तो गहनों का एक बॉक्स गायब देख दंपति ज्वैलर्स के होश उड़ गए। दोनों हैरान और परेशान थे। इन दोनों ने अपनी गाड़ी से महिलाओं को ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन महिलाएं गायब हो चुकी थी। पीडि़त ज्वैलर्स ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना-
आनंद जैन के मुताबिक, महिलाओं द्वारा गहनों का बॉक्स चोरी करने की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिसमें महिला बॉक्स उठाते दिखाई दे रही है। इसके अतिरिक्त मंडी की अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चारों महिलाएं आनन फानन में जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस इस शातिर चोर गिरोह तक पहुंचनें के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
वर्जन-
राधिका डायमंड एंड ज्वैलर्स शॉप के मालिक आनंद जैन ने उसकी शॉप से गहनों का एक बॉक्स चोरी होने की शिकायत दी है। पीडि़त ने दुकान में आई चार महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दे रही चारों महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
Video dikhao
ReplyDelete