घरौंडा : प्रवीण कौशिक
नगरपालिका में कोई भी कागजात तैयार करवाने के लिए हाउस टैक्स नो ड्यूज दिखाना होगा। बैगर नो ड्यूज पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, डेमोसेल जैसे कागजात बनवाना मुश्किल है। सरकार ने इस प्रकार के आदेश सभी नगरपालिकाओं को जारी कर दिए है। सरकार के निर्देशों के बाद नगरपालिका ने आम लोगों को हाउस टेक्स जमा करवाने के निर्देश जारी कर दिए है और नपा के बाहर एक नोटिस भी चस्पा दिया है।
लॉकडाउन के चलते सरकारी कार्यालय में टेक्स जमा करवाने पर रोक लगाई हुई थी। लेकिन अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी शुरू हो गए है। सरकार ने टैक्सों की अदायगी के लिए सरकार ने निर्देश जारी कर दिए है। जिसके चलते नगरपालिका ने हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। यहां तक कि शिक्षण संस्थान में एडमिशन लेने के लिए डेमोसेल, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित को नगरपालिका से नोड्यूज लेना होगा। जिसके बाद ही कागजात सत्यापित होंगे। नपा अधिकारियों के अनुसार सरकार ने हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए है। इसलिए बैगर हाउस टैक्स जमा करवाए कोई भी कागजात सत्यापित नहीं किया जाएगा।
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया-
नपा कार्यालय में प्रतिदिन लगभग दो लोग अपनी कागजातों के संबंध मे नगरपालिका पहुंचते है। इनमें से बहुत से लोग ऐसे होते है। जिनके हाउस टैक्स व प्रॉपर्टी टैक्स जमा ही नहीं हुए। नगरपालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए फैसला लिया गया है। किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नो ड्यूज दिखाना होगा।
No comments:
Post a Comment