10000

Monday, 27 July 2020

बजीदा जाटान गांव के एक युवक का शव आवर्धन नहर में पिचौलिया हेड के पास मिला

घरौंडा:प्रशान्त/पवन कुमार
बजीदा जाटान गांव के एक युवक का शव आवर्धन नहर में पिचौलिया हेड के पास मिला है। परिजनों ने दो युवकों पर मंदबुद्धि युवक को नहर में धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बजीदा जाटान व नीरूखेड़ी का संदीप कुमार रोहताश को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे। रोहताश मंदबुद्धि होने के कारण आसानी से इनकी बाइक पर बैठ गया और इनके साथ चल दिया। आवर्धन नहर के किनारे बैठकर संदीप और सुनील ने शराब पी और रोहताश को भी जबरन दारू पिलाई। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के दौरान पीने का पानी खत्म हो गया था। दोनों ने पानी लाने के लिए रोहताश को कहा था। जिसको लेकर इनके बीच झगड़ा शुरू हो गया और इन्होंने रोहताश को नहर में धक्का दे दिया। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों के खिलाफ रोहताश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कर रखा था। रविवार को रोहताश का शव पिचौलिया हेड पर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि रोहताश मंदबुद्धि था। संदीप व सुनील इसे अपनी बाइक पर बैठाकर लाए थे। इन लोगों ने नहर के किनारे बैठकर खुद भी दारू पी और रोहताश को भी जबरदस्ती पिलाई। पानी लाने को लेकर इन लोगों में रोहताश के साथ विवाद हुआ और उसे नहर में धक्का दे दिया। इन लोगों के खिलाफ मृतक के परिजनों ने पहले अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों ने इन दोनों पर युवक को धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...