मलबे के नीचे दबने से बच्ची की मौत, चार अन्य घायलघरौंडा: प्रवीण कौशिक
बरसात के कारण कैरवाली गांव में एक मकान की छत ढहने से एक परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। जिनको नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।
वीरवार की अलसुबह से ही तेज बरसात हो रही थी। गांव कैरवाली निवासी ओमपाल अपनी पत्नी प्रियंका, 11 वर्षीय बेटे सूरज, 8 वर्षीय पुत्री मोनिता व पांच वर्षीय बच्ची आशू के साथ घर पर मौजूद था। तेज बरसात के कारण अचानक कडिय़ों के मकान की छत व दीवार ढह गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और परिवार के सदस्यों को मलबे से निकलना शुरू कर दिया। इस दुखद घटना में परिवार की सबसे छोटी बच्ची आशू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मकान मालिक ओमपाल, उसकी पत्नी प्रियंका, बेटा सूरज व मोनिता घायल हो गए। पड़ोसियों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। गांव के सरपंच संजू ने इस हादसे की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। इलाका पटवारी गुलजार ने भी मौका मुआयना किया। पटवारी ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
मलबे में दब गया कीमती सामान व खाद्य सामग्री-
कैरवाली गांव में ओमपाल के मकान की छत ढहने से जान और माल दोनों का ही नुकसान हुआ है। घायल मकान मालिक ने बताया कि इस घटना में उसकी पांच वर्षीय बच्ची आसू की जान गई है। आशू परिवार की लाड़ली थी। इसके साथ ही छत गिरने से घर में रखा पंखा, टीवी, कपड़ें, चारपाई, सिलेंडर, गैस चूल्हा व अन्य कीमती सामान दब गया। साथ ही खाद्य सामग्री भी मलबे में दबने से खराब हो गई।
वर्जन-
कैरवाली गांव में ओमपाल के मकान की छत बारीश के कारण ढह गई थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। हादसे में एक बच्ची आशु की मौत हो गई है, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्य घायल हो गए है।
-तरसेम कंबोज, थाना प्रभारी मधुबन
वर्जन-
कैरवाली गांव में छत ढहने से बच्ची की मौत हो गई है। छत ढहने से मकान मालिक को जान माल का नुकसान हुआ है। मौका मुआयना के लिए पटवारी को भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
-रमेश अरोडा, तहसीलदार घरौंडा
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment