10000

Wednesday, 8 July 2020

बरौदा उप चुनाव का परिणाम प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव को जन्म देगा: हुड्डा

👉कहा: प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सर्वाधिक , प्रदेश सरकार घोटालों में आकंठ डूबी
👉जेजेपी भाजपा गठबंधन घोटालों की सरकार 

करनाल,प्रवीण कौशिक
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बरौदा उप चुनाव में कांग्रेस की  जीत प्रदेश में राजनीति की नई दिशा और दशा तय करेगी। इस उपचुनाव में भाजपा और जेजपी गठबंधन की हार मनोहर सरकार के पतन की उल्टी गिनती की एक शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेराजगारी दर तैतस दशमलब चार  प्रतिशत तक जा पहुंची हैं। देश में बेरेजगारी की रेट में सिक्किम को भी पीछे छोड़ दिया हैं। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों पर केद्र और प्रदेश में  सरकार विफल साबित हुई हैं।
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करनाल में कांग्रेस के संयोजक तरलोचन सिंह के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री जय प्रकाश , पूर्व मंत्री भीम सैन मैहता कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मार्कीट बोर्ड और किसानों की खरीद को लेकर जो नया अध्यादेश जारी किया हैं। उससे किसानों और आढ़तियों को नुक्सान होगा। इसे किसानों का शोषण बड़ी कंपनियों द्वारा किया जाएगा। इसमें कांग्रेस संशोधन लाने के लिए प्रस्ताव देगी। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि पीटीआई भर्ती को लेकर जिस तरह से कर्मचारी चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ जिस तरह से एफआई आर दर्ज की हैं। वह विषय से भटकाने वाली साजिश हैं। 
उन्हेांने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब भजन लाल के समय में पुलिस कर्मियों को हटाने के निर्देश दिए थे। उस समय हमने हटाए गए पुलिस कर्मचरियों को जेल में वार्डन लगा दिया था। इसी तरह मौजूदा सरकार हटाए गए पीटीआई को कहीं पर भी समायोजित कर सकती थी। यदि कांग्रेस की सरकार आई तो हम पीटीआई को नौकरी पर लगा देंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेजेपी भाजपा गठबंधन घोटालों की सरकार हैं। पहले धान, बिजली मीटर आटा, शराब चावल धान घोटाला सामने आया है। किसी की भी जांच तरीके से नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार आपसी मतभेदों की सरकार हैं। इसकी विदाई जल्द होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटवाजी नहीं हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, नरेंद सांगवान, रघबीर संधु, ललित बुटाना, अनिल राणा, राजेंद्र बल्ला, एम एस चौपड़ा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी उत्तरांचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, रणपाल संधु, हरी राम साभा, मनोज राणा, कुलदीप दीवान चापड़ा, महेंद्र , प्रम मलवानिया, प्रवीण शर्मा, विनोद शर्मा, गगन मैहता, उपस्थित थे।
👉हर बर्ग की उम्मीद टूटी हैं सरकार से :
 पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि हर बर्ग की उम्मीद सरकार से टूटी हैं। कोराना काल के बाद लोगों को राहत देने की वजाए सरकार ने लोगों के जख्मो पर नमक लगाया हैं। सब्जी और फलों पर मार्कीट फीस और अन्य कर लगा दिया। सरकारी कर्मचरियों का डीए रोक दिया। बिजली के दाम डीजल पैट्रोल के दाम बढ़ा दिए। किसानों को पेरशान कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार दोनों हाथों से हर बर्ग को पूरेशान करने पर लगी हुई हैं। इसका लोग जबाब उप चुनाव में देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन का बिस्तार जल्द होगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...