करनाल, प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में व्यायामशालाएं खोलने की योजना है, व्यायामशालाओं की देखरेख की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 1 हजार आयुष शिक्षकों की भर्ती करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसके अलावा व्यायामशालाओं में आयुष विभाग के सहयोग से वैलनैस सैंटर भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीडिया कांफ्रैंसिंग के माध्यम से 110 व्यायामशालाएं प्रदेश की जनता के साथ-साथ गुरुजनों को समर्पित की है। इसी कड़ी में करनाल जिला में भी 6 व्यायामशालाओं का उद्घाटन हुआ।
इस कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण व नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर तथा प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल मौजूद रहे।
व्यायामशालाओं का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग सुखी एवं स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। योग से तन-मन व शरीर का सर्वांगीण विकास होता है, इससे व्यक्ति के व्यवहार में शुद्धता भी आती है और व्यक्ति आत्ध्यात्मिक चिंतन की ओर बढ़ता है तथा ईमानदारी से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन पद्धति है, व्यक्ति के विकास में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से दुनियाभर के लोग योग से जुड़े हैं और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते लोगों ने अपने घरों में रहकर ही योग दिवस मनाया।
उन्होंने कहा कि योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा योग व खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रथम चरण के अंतर्गत 1107 ग्राम पंचायतों में व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिनमें से अब तक 511 व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं, शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में उन गांवों में व्यायामशालाएं प्राथमिकता के आधार पर खोली जाएंगी जो ग्राम पंचायत नॉर्म के अनुसार पंचायती जमीन उपलब्ध करवाएगी, शेष अन्य गांवों में भी व्यायामशालाएं खोली जाना प्रस्तावित हैं।
वीसी के माध्यम से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण आंचल में खेल स्टेडियम व व्यायामशालाओं को खोला जाना इसी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसको लेकर इस वर्ष बजट सैशन में न केवल चर्चा की बल्कि बजट बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस मिशन को ग्राम पंचायत आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि व्यायामशालाओं के स्थापित होने से युवाओं योग के साथ-साथ खेलों की ओर भी बढ़ेगा और खिलाडिय़ों पूर्वाभ्यास से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीसी के माध्यम से व्यायामशालाओं के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी मंत्रीगण, विधायक व सांसदगणों का स्वागत किया और व्यायामशालाओं की महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि अगले तीन-चार महीनों में करीब 300 नई व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो जांएगी और जल्द ही उनका उद्घाटन करवा दिया जाएगा। व्यायामशालाओं के साथ वैलनैस सैंटर खोलने की योजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा।
➡️स्वस्थ शरीर ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी : सांसद संजय भाटिया

सांसद संजय भाटिया ने रविवार को घरौंडा ब्लॉक के गांव कालरम से 6 व्यायामशालाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है। इसके लिए हमें नियमित रूप से योग को अपनाना होगा। हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को नशे से बचाने के लिए तथा उनका खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे योग को अपनाकर एक स्वस्थ्य नागरिक बनें और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने सरपंच के प्रतिनिधि सुरेन्द्र राणा के अनुरोध पर 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
➡️: वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे : सांसद संजय भाटिया
सांसद संजय भाटिया ने गांव कालरम की नवनिर्मित व्यायामशाला के परिसर में त्रिवेणी लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि वन विभाग के साथ मिलकर इस वर्ष 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखा जा सके। उन्होंने ग्राम पंचायतों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों व पंचायती भूमि पर गहन रूचि लेकर अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इस मौके पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल ने भी पौधारोपण किया।
➡️ व्यायामशालाओं को लेकर मुख्यमंत्री के विजन को किया जाएगा साकार : विधायक धर्मपाल गोंदर
नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने व्यायामशालाओं का वीसी के माध्यम से उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। इसके अलावा विधायक ने गांव कालरम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविन्द्र कल्याण तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया और कहा कि व्यायामशालाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जो शुरूआत की है इस बारे ग्राम पंचायतों को जागरूक किया जाएगा और इस विजन को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
➡️ जिला में करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनी इन व्यायामशालाओं का हुआ उद्घाटन
जिला में करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से 6 व्यायामशालाएं पंचायत विभाग द्वारा बनाई गई, इनमें घरौंडा ब्लॉक से गांव कालरम में 34 लाख 80 हजार रुपये व कुटेल में 46 लाख रुपये की लागत से व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो गई हैं। इसी प्रकार नीलोखेड़ी ब्लॉक में कारसा-डोड़ तथा सीधपुर में व्यायामशालाएं बनाई गई जिस पर प्रति व्यायामशाला 34 लाख 80 हजार रुपये खर्च आया है तथा असंध ब्लॉक के गांव गोली में 46 लाख रुपये व बांसा में 34 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनाई गई व्यायामशालाएं शामिल हैं।
➡️: ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीआईओ महीपाल सीकरी, पंचायती राज के एसई रामफल, कार्यकारी अभियंता करनैल सिंह, एसडीओ नारायण दत्त, एसडीओ गौरव भारद्वाज, बीडीपीओ सुमित चौधरी, मार्किट कमेटी कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, जगबीर दलाल, आयुष चिकित्सक डा. राजबीर लांग्यान, डा. अमित, नरेश कुमार, सोमपाल महर्षि व संदीप कुमार सहित अन्य गांवों के सरपंच तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकास पुरुष भाई हरविंदर जी घरौंडा को प्रगति की और ले जाते हुए धन्यवाद जी
ReplyDelete