10000

Tuesday, 21 July 2020

सुरेंद्र शर्मा बड़ौता बने दी करनाल सहकारी चीनी मील जोन-11 के डायरेक्टर

सुरेंद्र ने सुरेन्द्र को 25 वोटों से हराया
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
सुरेंद्र शर्मा बड़ौता को दी करनाल सहकारी चीनी मील जोन नं. 11 से डायरेक्टर चुना गया है। डायरेक्टर चुने जाने पर सुरेंद्र बड़ौता ने जनता का आभार व्यक्त किया है। बड़ौता ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही किसानों के हकों की आवाज को उठाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगें।
दी करनाल सहकारी चीनी मील के चुनाव बीती 19 जुलाई को हुए थे। करनाल जोन-11 से डायरेक्टर के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, सुरेंद्र सिंह टाया गोहिदा, संजय कंबोज मुरादगढ व सुखदेव शर्मा सालवन ने नामांकन दाखिल किया था। जोन-11 की 57 के लिए चार उम्मीदवार मैदान में रहे। इस चुनाव में सुरेंद्र शर्मा ने 35 वोट से इलेक्शन जीता। जबकि सुरेंद्र सिंह टाया को 10 वोट, संजय कंबोज को सात वोट तथा सुखदेव शर्मा को चार वोट मिले।
 सुरेंद्र शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र सिंह टाया को 25 वोट से हराया। सुरेंद्र शर्मा ने सभी वोटरों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन पर वोटरों ने जो विश्वास जताया है उसको वे हमेशा बरकरार रखेंगे।मंगलवार को नवनियुक्त डायरेक्टर सुरेंद्र बडौता को गीता राम ब्राह्मण धर्मशाला घरौंडा में जोरदार स्वागत किया गया। 
जिला महासचिव सुशील कौशिक,ब्लॉक प्रधान ओंकार दत्त शर्मा,बनारसी लाल भास्कर,श्री किशन शर्मा,अजय शर्मा,सतीश शर्मा व अन्य समाज के लोगों ने नवनियुक्त निदेशक को पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। 
ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार दत्त शर्मा ने कहा कि जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ने दी सहकारी चीनी मील का चुनाव जीत कर समाज को गौरव बढ़ाया है,इसलिए समाज उनका तहदिल से आभारी रहेंगा। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र बडौता सामाजिक गतिििवधियों के साथ दुसरे क्षेत्र के कार्यो में अग्रणी रहकर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। नवनियुक्त निदेशक सुरेंद्र बडौता ने कहा कि वे किसानों की आवाज सदा उठाते रहेंगे और सरकार ने भी किसानों के हित में योजनाएं तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने के सीजन में थोड़ी दिक्कत होती है,इसलिए सरकार ऐसी पॉलिसी बनाएं जिससे किसानों को अपना गन्ना बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि उन पर वोटरों ने जो विश्वास जताया है उसको वे हमेशा बरकरार रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...