10000

Tuesday, 7 July 2020

नगरपालिका उपप्रधान कँवलजीत सिंह ने उपायुक्त को सौंपा इस्तीफा

घरौंडा नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत ने पद से इस्तीफा देकर नपा की राजनीति को गरमाया।
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
घरौंडा नगरपालिका के उप प्रधान कँवलजीत सिंह उर्फ प्रिंस ने आज उपायुक्त करनाल को अपने पद से इस्तीफा देने का पत्र सौंप दिया है उन्होंने यह जगह एक कमिटमेंट के अनुसार पार्षद राम सिंह के लिए खाली की है। जिससे नगर पालिका  घरौंडा की राजनीति गरमा गई है देखना रहेगा कि क्या पार्षद राम सिंह इस पद पर विराजमान हो पाते हैं या नहीं ?
आपको बता दें कि गत शनिवार को एक निजी होटल में उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। कमिटमेंट के मुताबिक ये इस्तीफा तभी होना था जब अमरीक सिंह को प्रधान पद पर विराजमान किया गया था। मगर उस समय कंवल जीत ने इस्तीफा नहीं दिया ओर अब मात्र 11 महीने पहले इस्तीफा देकर राम सिंह के लिए जगह खाली कर दी।
बताया जाता है कमिटमेंट के मुताबिक रामसिंह के उपप्रधान बनने के कुछ समय बाद ओंकार शर्मा को उपप्रधान की कुर्सी पर विराजमान होना था।
 इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राणा ने भी प्रधान अमरीक सिंह पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे। जिसे अमरीक सिंह ने सोमवार को आनन फानन में कुछ पत्रकारों के समक्ष उन आरोपों को नकार दिया और कहा कि जो आरोप मुझ पर लगाये गए है वो बेबुनियाद व निराधार हैं।
अब नगरपालिका में वो धड़ा भी बिखरा हुआ नजर आ रहा है जिसने एक सूत्र होकर पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटा दिया था। अब कंवलजीत का दावा है कि उनके पास 8 पार्षद है जबकि दूसरे धड़े में मात्र 7 पार्षद बताए जाते हैं। एक पार्षद जो शनिवार को प्रिंस के खेमे में था वो ही सोमवार को अमरीक सिंह के खेमे में भी नज़र आया। अब देखना रहेगा कि बाकी बचे 2 पार्षद किस ओर जाएंगे। ये समय के गर्भ में है। और राम सिंह को उपप्रधान की कुर्सी मिल पाती है या नही ? जिनके लिए कंवलजीत ने आज उपप्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है। नगरपालिका में गरमाई राजनीति से विकास कार्यों पर भी ग्रहण लग सकता है। अब देखना रहेगा कि ये राजनीति अब क्या नया गुल खिलाएगी ?

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...