कहा ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री आम आदमी से सीधे पोर्टल पर बातचीत कर उनकी समस्या का कर रहे हों समाधान।
करनाल, प्रवीण कौशिक
ई-सचिवालय प्रणाली के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के ऐसे 15 लोगों से बातचीत की, जिन्होंने पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री की इस पहल का सभी 15 लोगों ने स्वागत किया और कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक आम आदमी प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे अपनी बात कह रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्या सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान देर रात्रि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 22 व 23 जुलाई को पंजीकृत 15 लोगों से ई-सचिवालय प्रणाली के तहत बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना। फरीदाबाद की प्रियंका ने अपने बिजली के बिल की शिकायत के बारे में मुख्यमंत्री से बात की, मुख्यमंत्री ने तुरंत कहा कि आप अपने पूरे दस्तावेज हमे भेजो ओर उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। यदि कोई गलती निकलती है, तो उसे ठीक करवाया जाएगा। सिरसा के राज कुमार ने अपने गांव के गंदे तालाब सम्बंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री से कहा कि अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों को आपने अपनी समस्या के बारे में लिखा है, उसका प्रमाण तुरंत भेजें, ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह पहला मौका है, जब आम आदमी भी अपनी समस्याओं को सीधे आपसे बता रहा है। ऐसा देश में किसी प्रदेश में नहीं होगा।
अम्बाला जिला के बूडनपुर के देवेन्द्र ने मुख्यमंत्री से गांव के पीने के पानी में सोरे की मात्रा अधिक बताई और कहा कि उन्होंने आधार सेंटर के लिए अप्लाई किया है, परंतु आज तक उन्हें यह सेंटर नहीं मिला है। यदि यह सेंटर मिलता है तो नजदीक के 12 गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेेगा। मुख्यमंत्री ने देवेन्द्र को आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही उनके गांव के पानी का टैस्ट करवाया जाएगा, यदि पानी खराब मिला तो, उन्हें पीने योग्य पानी मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण आधार सेंटर मिलने में देरी हुई है, शीघ्र ही उन्हें आधार सेंटर मिल जाएगा, यदि वह उसकी योग्यता पूरी करते हैं। इसके अतिरिक्त करनाल के पंकज काम्बोज ने मुख्यमंत्री से एसएससी क्लर्क के पद के परिणाम के बारे में कहा, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भर्ती को पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य लोगों ने नौकरी, डेयरी, सी.एम. विंडो, रास्ता ना बनाने बारे इत्यादि अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतकर्ता को आश्वासन दिलाया कि उनकी सभी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, मेयर रेणू बाला गुप्ता, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एस. एस. भौरिया भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment