10000

Monday, 20 July 2020

ससुराल पक्ष की प्रताडऩा झेल रही विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मृतका के पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा व मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ मामला दर्ज
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
बीते कई वर्षो से ससुराल पक्ष की प्रताडऩा झेल रही विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज़ प्रताडऩा व मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
सोमवार की सुबह शहर के कश्यप चौक के पास सुषमा पुत्री श्याम लाल ने आत्महत्या कर ली। सुषमा को फंदे पर लटका देख परिजनों के हाथ-पांव फुल गए। आनन-फानन में उसे घरौंडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक सुषमा के पिता श्याम ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह वर्ष-2014 में रादौर के सडूरा निवासी रणदीप के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही सुषमा के ससुरालियों ने उसे दहेज़ के लिए तंग करना शुरू कर दिया। श्याम लाल का आरोप है कि साल 2015 में सुषमा ने बेटी को जन्म दिया। लड़की के पैदा होने के बाद सुषमा के पति, देवर व सास ससुर ने उनकी बेटी को ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया और उसे मायके में छोड़ कर चले गए। बीते चार वर्षो में दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। श्याम लाल ने बताया कि पति व ससुराल पक्ष के लोगो के व्यवहार से उसकी बेटी सुषमा बेहद तनाव में जी रही थी। मानसिक दबाव और परेशानी के चलते सुषमा आत्महत्या जैसा कदम उठाने के मजबूर हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार लोगों पर दहेज प्रताडऩा व मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वर्जन-
शहर के कश्यप चौंक पर सुषमा नामक की महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के पिता श्याम लाल ने विवाहिता के पति, सास, ससुर व देवर पर दहेज प्रताडऩा व मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
-सुलतान सिंह, जांच अधिकारी घरौंडा

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...