10000

Thursday, 9 July 2020

नगरपालिका उपप्रधान की कुर्सी के लिए खींचतान, पार्षदों का जोड़तोड़ शुरू

➡️सांसद से मिले 8 पार्षद, सांसद को घरौंडा नपा में चल रही सभी गतिविधियों बारे अवगत करवा दिया 
➡️10 पार्षदों के समर्थन का किया दावा
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
नगरपालिका उपप्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद घरौंडा नगरपालिका में दोबारा उपप्रधान बनाने को लेकर पार्षदों में आपसी जोड़ तोड़ शुरू हो गया है।  उपप्रधान का इस्तीफा मंजूर करवाने व इस पद के लिए  प्रशासन से दोबारा तारीख लाने के लिए 8 पार्षद सांसद संजय भाटिया से मिले। नगरपालिका में पूर्व में पार्षदों की शर्त अनुसार प्रधान व उपप्रधान की तय समय सीमा की अवधि समाप्त होते ही जोड़तोड़ शुरू हो गया था । जिसके चलते  पूर्व अध्य्क्ष सुभाष गुप्ता के खिलाफ एकत्रित हुए 13 पार्षदो के बीच आपस मे दरार पड़ गयी थी और दोनों पदों के लिए  पार्षद आमने सामने हो गए थे।
वीरवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में नपा उपप्रधान प्रिंस में बताया कि विगत में 13 पार्षदों की आपसी सहमति के साथ हुए वायदे अनुसार मैंने  मंगलवार को अपना इस्तीफा जिला उपायुक्त कार्यालय में सौंप दिया है। लेकिन प्रधान अमरीक सिंह द्वारा प्रधान पद से अपना इस्तीफा न देने के कारण नगर पालिका में पार्षदों में आपसी खिंचतान दोबारा बढ़ गयी है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले से अवगत करवाने हेतु उन्होंने वीरवार को विधायक हरविंदर कल्याण को मिलने हेतु फोन किया था लेकिन विधायक चंडीगढ़ होने की वजह वे उनसे नही मिल पाए  है। वही आज ही उनके साथ आठ पार्षद करनाल में सांसद संजय भाटिया से भी मिले। जिनके सामने उन्होंने घरौंडा नपा में चल रही सभी गतिविधियों बारे अवगत करवा दिया है। प्रिंस ने दावा किया कि उपप्रधान  पद के लिए उनके पक्ष से पार्षद रामसिंह का नाम आपसी सहमति से रखा गया है । ओर अगर इस पद के लिए नपा में चुनाव हुए तो उनके पास पूर्ण बहुमत है।
बता दें कि पंचायती करार व कसमें वायदों के अनुसार अध्यक्ष अमरिक सिंह व उपाध्यक्ष कंवलजीत प्रिंस को अपने पद से इस्तीफा देना था। अपने वायदे अनुसार उपप्रधान ने बीते मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। जिसके चलते नगरपालिका के 17 पार्षद तीन गुटों में बंट चुके है।
➡️भाजपा पदाधिकारी के पास रखे चैक लिए वापिस-
पूर्व अध्य्क्ष सुभाष गुप्ता की कुर्सी गिरने में 13 पार्षदो का साथ देने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा पूरे एपिसोड के अहम गवाह रहे है। उपप्रधान प्रिंस ने बताया कि सुभाष गुप्ता को कुर्सी से हटाने के लिए कसमे वायदों के साथ साथ सभी पार्षदो के उनके पास अपनी सियोरटी के लिए खाली चैक भी रखे थे।ताकि कोई पार्षद मुकर न जाये। लेकिन जब प्रधान समेत कुछ पार्षदो ने उनके साथ धोखेबाजी कर दी तो वे  अपने चैक वापिस ले आये।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...