10000

Monday, 18 December 2017

पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत : कल्याण


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
भारतीय जनता पार्टी की गुजरात व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुमत से मिली जीत पर घरौंडा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर , लड्डू बांटकर, डोल बजाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा के घरौंडा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी की अध्यक्षता में रेलवे रोड़ स्थित मंडल महामंत्री के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया व डोल बजाकर, पटाखे चलाकर जीत की खुशी मनाई। इसके अलावा बरसत मंडल में कैमला गांव मेंभाजपा जिला सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इसके अलावा समाज सेवी राजेन्द्र बसताड़ा ने शहर के लोगों के साथ जीत का जश्र मनाया।
विधायक ने भाजपा की जीत पर कहा-
हिमाचल प्रदेश व गुजरात में भाजपा की जीत को हैफेड़ चेयरमैन व घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्टी संगठन ने यह दिखा दिया कि जिस तरह से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है, उसी तरह से 22 वर्षों के शासन के बाद भी गुजरात की जनता ने भाजपा की नीतियों को समर्थन देते हुए

विपक्ष को करारा जवाब देने का काम किया है। देश की जनता भाजपा की राष्ट्रीयता के साथ है।भाजपा व देश की जनता के लिए देश सबसे ऊपर है। उन्होंने पार्टी की जीत के लिए पार्टी संगठन, शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को बधाई दी व इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। 
इस अवसर पर नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, कंवलजीत शर्मा, रोहित भंडारी, , नरेश कैमला, राजेन्द्र बसताड़ा, जसबीर टूर्ण, गुलाब कश्यप, मुलखराज सोनी,अंकित जैन,अनिल ठकराल, संजीव सैन, मंगल सिंह, रविन्द्र राणा, तरसेम राणा, अमित जांगड़ा, रोहताश पूंडरी, रोहताश सैनी, सुभाष सैनी, प्रवीन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...