10000

Thursday, 28 December 2017

हरविंद्र कल्याण--बीजेपी सरकार आने के बाद हल्का घरौंडा विकास पथ पर दौड़ रहा है

घरौंडा : parveen kaushik
हैफेड चेयरमैन एवं विधायक

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतोदय के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। जिसमें सरकार की योजनाओं का लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों तक पहुंचाना होता है और इसी विचार को लेकर यह संगठन दस लोगों से शुरू हुआ था, जिसमें 10 करोड़ लोग शामिल है। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास वाली सोच के साथ कार्य कर रही है। उसी का परिणाम है कि आज देश के 19 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। 
 विधायक हरविंद्र कल्याण बुधवार को गांव फुरलक व उपली में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचनें पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ग्राम पंचायत फुरलक व उपली ने विधायक के समक्ष कुछ मांगें भी रखी। विधायक ने ग्रामीणों की सभी मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं गांव की बुजुर्ग महिलाओं व पुरूषों ने मनरेगा मजदूरी, राशन कार्ड, पेंशन संबंधी कई समस्याएं भी रखी। जिनके समाधान को लेकर विधायक हरविंद्र कल्याण ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक कल्याण ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने विधानसभा घरौंडा को यतीम बना दिया था। कांग्रेस ने हरियाणा नम्बर वन का नारा तो दिया, लेकिन वह सिर्फ उनके अपने चहेते क्षेत्रों के लिए था। जबकि घरौंडा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट भी नही लग पाई थी। लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद हल्का घरौंडा विकास पथ पर दौड़ रहा है। कुटेल युनिवर्सिटी, आईटीआई, एसटीपी प्लांट, पीएचसी से लेकर कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुके है। जिन सड़कों के कभी गड्डे नही भरे जाते थे, आज वे 18-18 फुट चौड़ी हो गई है। यह सिर्फ बीजेपी की विकास वाली सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में वंशवाद की राजनीति होती आई है। जो पहले मुख्यमंत्री है, उसका पुत्र की अगला मुख्यमंत्री बनेगा। लेकिन बीजेपी में कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत व संगठन के प्रति समर्पण कर किसी भी बड़े पद को हासिल कर सकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है। 
इस मौके पर बीडीपीओ राजेश शर्मा, पंचायती राज एसडीओ केजी गोयल, सरपंच रणजीत खोराखेड़ी, सरपंच दिलबाग उपली, सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार हरिसिंहपुरा, रोहित भंडारी, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...