जिला स्तर की कब्बडी प्रतियोगिता का समापन कालरम गांव मे हुआ। जिसमे मुख्यातिथि विधायक व हैफेड के चैयरमैन हरविन्द्र कल्याण रहे।

गांव कालरम मे भगवान वाल्मिकी सदभावना खेलकुद प्रतियोगिता के अन्तर्गत जिले सत्र की 30 टीमों ने भाग लिया। जिसमे प्रथम बीबीपुर गांव की टीम घोषित हुई। जिसका मुकाबला अराईपुरा की टीम के साथ था। इस मौके पर विधायक कल्याण ने खिलाडियां का मनोबल बढाया व कहा कि वल्मिकी समाज के युवकों ने इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को नशे व कई प्रकार की अन्य बिमारियों से दूर रहने की प्रेरणा दी है। जो एक सराहनीय कदम है। इस प्रकार के आयोजनों से नौजवानों मे खेल के प्रति भावनायें पैदा होती है ओर खिलाडी देश प्रदेश मे समाज का नाम रोशन करते हैं। ऐसे खेलो को लेकर ओर प्रतिभावान खिलाडी आगे आये इसके लिये सरकार भी कृतसंकल्प है ओर खेलों को बढावा देने के लिये क्षेत्र के कई गांव मे ंव्यायामशालाओं व स्टेडियमों का निर्माण चल रहा है। कल्याण ने कहा कि जीनने वाली टीम को हारने वाली टीम से गले मिलना चाहिये जिससे खेलों के प्रति नौजवानों का हौंसला,एकता व खेलकुद की भावना बढती है। बीबीपुर टीम को विधायक ने सम्मानित करते हुये उन्हे बधाई दी। विधायक ने वाल्मिकी समाज को आश्वासन दिया कि जब भी समाज को मेरी जरूरत होगी मै हर समय तैयार मिलूंगा। इससे पूर्व विधायक का गर्मजोशी से युवाओं ने स्वागत किया। इस मौके पर रविन्द्र त्यागी,सोमपाल महर्षि,सुरेन्द्र भोरिया,मनोज वैध,मुकेश,रोहतास,प्रधान राजेन्द्र व अन्य कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे। 
No comments:
Post a Comment