सचिव मनोज बेगमपुर की डयूटी
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
हरियाणा प्रदेश कांग्रे्स के प्रदेश सचिव मनोज बेगमुपर ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़त देखकर भाजपा में बौखलाहट बनी हुई हैं। भाजपा वाले हर रोज नए-नए हथकंडे अपनाकर गुजरात की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस बार गुजरात की जागरूक जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनना तय हैं। वे शुक्रवार को गुजरात में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाई गई डयूटी के तहत राजकोट से वापिस लौटकर घरौंडा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनोज ने कहा कि गुजरात के राजकोट ईस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं उस हल्के से मौजूदा विधायक इंद्रानिल राजगुरू अब भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रानिल राजगुरू की बढ़त देखकर भाजपा में घबराहट बनी हुई हैं। लेकिन राजकोट ईस्ट विधानसभा की जनता फिर से इंद्रानिल राजगुरू को ही अपना विधायक बनाने का मन बना चुकी हैं। इसलिए मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हार तय मानी जा रही हैं। मनोज बेगमपुर ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार से लोटने के उपरांत आज यहां बताया कि उनकी डयूटी कांग्रेस एआईसीसी की तरफ से राजकोट ईस्ट विधानसभा चुनाव क्षेत्र में लगी हुई थी और वे काफी दिनों से वहीं पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। मनोज बेगमपुर ने बताया कि बृहस्पतिवार 7 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राजकोट ईस्ट में चुनाव प्रचार के लिए राजकोट पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एयरपोर्ट पर मनोज बेगमपुर ने बुके देकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि उनका सौभागय है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओंराष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत, गुजरात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह सौंलकी, राजकोट ईस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रानिल राजगुरू के साथ काम करने का मौका मिला।
No comments:
Post a Comment