नोवे दिन का भी जारी रहा अंडरपास के मांग पर धरना।
कांग्रेस हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे समर्थन देने।
तरावड़ी/ घरौण्डा: प्रवीण कौशिक
शहरवासियों व युवा बोलेगा मंच का अंडरपास की माँग को लेकर चल रहे धरने का आज नोवे दिन भी जारी रहा। और आज धरने स्थल को समर्थन देने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। धरने स्थल पर सेंकडो की संख्या में प्रदर्शनकारीयो ने पहुँच कर प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा मंचो सं हजारों घोषणाये करना आसान है मगर उन पर अमल करना मुश्किल होता है। उन्होने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को आडे हाथों लेते हुये कहा कि जब घुडसवार ही सही नही होगा तो घोडे मे उस पर चढ जायेगें। सरकार बार बार कहती है कि सरकार के पास पैसा बहुत है जो जनहित के काम न आये ओर जनता के काम ना आये उस पैसे का क्या फायदा। कि युवा बोलेगा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शेखपुरा ने कहा कि 18 मार्च 2012 का दिन था जब मैं घरौंडा रेलवे अंडरपास की लड़ाई लड़ रहा था, और उस समय लोकसभा सदस्य अरविंद शर्मा घरौंडा आए हुए थे और तब सांसद अरविंद शर्मा के पास तरावड़ी से अंडरपास के लिए चल रही लड़ाई में 3 आदमी भी मिलने आये थे लेकिन अंडरपास का मामला आज तक नही सुलझा। वही समर्थन देने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि इस धरने पर कांग्रेस का पूरा समर्थन रहेगा, और जिस तरह भी युवा बोलेगा मंच के प्रदेश प्रधान जेपी शेखपुरा का जैसा भी आगे फैसला होगा उसमे भी कांग्रेस समर्थन देने आएंगे। वही मौजूद करनाल हल्का प्रभारी साहिल गिरधर और नीलोखेड़ी अध्यक्ष हरीश मदान ने कहा कि विधायक साहब शहर में दिन-प्रतिदिन खुला दरबार लगा रहे है और यहाँ सेंकडो लोग अपनी समस्या लेकर बैठे है हम पूछना चाहते है कि क्या ये लोग तरावड़ी से नही है क्या। इस मौके पर दर्शनलाल, अशोक बंसल, सतीश के साथ युवा बोलेगा मंच के करनाल विधानसभा प्रभारी साहिल गिरधर, निलोखेड़ी हल्का अध्यक्ष हरीश मदान, उपाध्यक्ष सन्नी सचदेवा, गौरव रावल, रिषभ, राजेश पधाना, स्यामलाल, शुभम, हेप्पी कामरा व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment