घरौंडा : 20 दिसंबर

गांव स्टौंडी निवासी राजीव की शादी आठ वर्ष पहले अम्बाला जिला के बड़ौली गांव निवासी पूजा के साथ हुई थी। जिनकी पांच वर्षीय पुत्री आकांशा व तीन साल का लड़का अंशु भी है। दोनों पति-पत्नी अपने अभिभावकों से अलग मकान में रहते थे। राजीव करनाल की एक नीजि कम्पनी में ड्राइवर का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार राजीव की नशे की लत के कारण दोनों दम्पति में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की रात सब कुछ ठीक था। बुधवार की अलसुबह जब राजीव की छह वर्षीय पुत्री की आंख खुली तो अपने मां-बाप को फंदे से लटका देख हक्की-बक्की रह गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन व पड़ौसी राजीव के घर की ओर दौड़े और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट अंदर लोक होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई। दम्पति एक ही फंदे से लटके हुए थे।
चुन्नी से बनाया था फंदा-
परिजनों के मुताबिक फंदा चार चुन्नियों से बनाया गया था। जिसको छत में लगे लोहे के जाल में डाला। जिसके एक सिरे पर राजीव और दूसरे सिरे पर पूजा लटके मिले। सुसाइड का कारण घरेलु कलह बताया जा रहा है।
शवों को भेजा करनाल-
सुसाईड की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और दोनों शवों को फंदे से उतारा। पुलिस ने परिजनों से दम्पति के बारे में पूछताछ भी की। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वर्जन-
थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि स्टौंडी में दम्पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। सुसाइड का कारण घरेलु कलह बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment