10000

Sunday, 17 December 2017

फ्लाईट से उतारे गये प्रधान की कुर्सी पर मंडरा सकते है खतरे के बादल?

पार्षदों के धरने से प्रधान की बैचेनी बढी
मिटिग न बुलाये जाने से अंदरखाते पार्षदों में रोष
ब्रेंकरों,बैचों व लाईटों मे भ्रष्ट्राचार होने की आशंकाये प्रबल
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
घरौंडा नगरपालिका में पार्षदों की मार्च के बाद कोई मीटिंग न बुलाये जाने से अंदरखाते पार्षदों में रोष है। जो खुल कर नही बोल पा रहे है। जबकि नियमानुसार महीने में एक मीटिंग होनी चाहिए। मिटिंग न बलाये जाने से लगता है कि प्रधान को पार्षदों पर विश्वास नही है कि रखे गये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो जायेंगे। शायद यही कारण हो सकता है मिटिंग के न बुलाये जाने का कारण। ऐसी चर्चायें प्रबल है। 
दूसरी और चर्चा है कि सैकड़ों की संख्या में बेंच और लाइट नगरपालिका ने मंगवाई है। जिसके बारे में कुछ कथित पार्षदों तक को पता नही की ये कहाँ कहाँ लगाई जानी है। प्रधान पर प्रशासन से मिलकर मनमानी करने के आरोप भी पार्षदों द्वारा जडे जाने कर चर्चाये प्रबल हैं। 
यहां तक भी चर्चा है प्रधान अपने कुछ कथित चहेते पार्षदों के वार्डों मे पैसे का दुरूपयोग अवैध गलियों मे कर रहे हैं। यहां तक भी कहा गया कि हाल ही मे ब्रेकरों के 10 लाख खर्च कर दिये गये। ओर महीने भर मे सभी ब्रेकरों की हालत खस्ता हो गई। पुरे नगर मे आज तक कई जगह बे्रकर न लगाकर पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सडकों पर ब्रेकर लगा दिये थे जो कुछ ही दिनों मे टुट गये।  ऐसी ही स्थिति बैंचों की रही जो लगभग 100 के करीब नगर मे लगे थे कुछ ही दिनों मे उनकी भी हालत खराब हरे गई ओर कई वार्डों मे रखे बैंच टुट गये। आरोप लगे की बैंचों की क्वालिटी घटिया थी। ठेकेदारों पर कार्यवाही होने की बजाये मामला दबाने से लोगों मे रोष हैं। जबकी प्रधान ने अपना बचाव करते हुये कहा था कि कुछ लोगों ने जानबुझ कर बैंच तोडे है ख्र्ख है कि इन बैंचों की निष्पक्ष्ता से जांच हो तो तथ्य सामने आ जायेगें की इनका स्तर कैया था। ऐसा मानना रहा लोगों का। सही सडको को तोडकर दोबारा सडके लाल टायलों की आड मे बना कर सरकार को चूना लगाने के आरोप तो हाल ही मे प्रशासन पर लगे हें। लाईटों का मामला एक आरटीआई वर्कर ने उठा कर हो रहे भ्रष्टावार की पोल भी हाल ही मे खोली गई थी जो मामला सीएम दरबार तक भी पहुंचा बताया गया है। 
ऐसे आरोप व विकास कार्यो की आड मे हो रहे घोटालों से लगता है कि नगरपालिका भ्रष्ट्राचार का अड्डा बनकर रह गई है। 
ये भी चर्चा रही की पार्षदों के अचानक एक पार्षद की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पालिका प्रधान की परेशानियां बढ़ती नजऱ आ रही है।जब से ये भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हरा कर, दूसरी पार्टी से जम्प करके प्रधान बन बैठे है तभी से कुछ भाजपा समर्थित पार्षद खफा से नजऱ आ रहे है।। और नपा के कार्यक्रमो में नजऱ तक नही आते।और खुल कर प्रधान पर भरष्टाचार के आरोप तक मढ़ चुके है।और अब धरने से उनकी बैचेनी और बढ सकती है।।कि कहीं पार्षदों की एक लाबी उनकी कुर्सी के लिए खतरा न बन जाये। इसलिए वे पार्षदों को हर संभव कोशिश करके अपने पक्ष में रखने की कोशिश में जुट सकते है। और इसके लिए राजनीती के हर हथियार का प्रयोग कर सकते है।
क्योंकि इस धरने से भाजपा की छवि को यहां धक्का लगा है।। ऐसा लोगों का मानना है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...